• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व डिप्टी SP के खिलाफ सभी मुकदमें वापस, मुख्तार अंसारी पर लगाया था POTA

Writer D by Writer D
31/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
former deputy SP Shailendra Singh

former deputy SP Shailendra Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने मुकदमा वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। उन्होंने 6 मार्च को सीजीएम न्यायालय द्वारा मुकदमा वापस लेने की जानकारी देते हुए कहा कि वह और उनका परिवार जीवन भर मुख्यमंत्री के आभारी रहेंगे। मुकदमा वापस लेने संबंध में जारी की गई पत्रावली।

प्रदेश के पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी का खौफ था। सत्ता में उस वक्त मुलायम सिंह थे। कथित तौर पर मुख्तर अंसारी को उनका भी संरक्षण था. कोई उसके खिलाफ कुछ भी करने की हिम्मत नहीं करता था। उस समय एसटीएफ में एक डिप्टी एसपी थे शैलेंद्र सिंह, जिन्होंने मुख्तार के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाई। उन्हें जानकारी मिली कि सेना से एक भगौड़ा एक लाइट मशीन गन लेकर भागा है और उस मशीन गन को मुख्तार अंसारी खरीद रहा है।

लाइट मशीन गन को बिक्री की जानकारी मिलने पर इस डिप्टी एसपी ने मुख्तार और सेना के उस भगौड़े का फोन सर्विलांस पर लगवा दिया। कार्रवाई के दौरान भगौड़ा पकड़ लिया गया। मशीन गन भी बरामद कर ली गई।

यह जेल बनेगी बाहुबली मुख्तार अंसारी का नया ठिकाना, यूपी लाने की तैयारी पूरी

इसके बाद डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह ने मुख्तार के खिलाफ पोटा के तहत मुकदमा लिख दिया। मगर, ये बहादुरी ही शैलेंद्र के लिए घातक साबित हुई। सत्ता के दबाव में शैलेंद्र न तो मुख्तार को गिरफ्तार कर पाए और न ही कोई अन्य कार्रवाई कर सके। उन पर इतना दबाव पड़ा कि आखिर में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

अपने ऊपर सत्ता के पड़े दबाव के बारे में शैलेंद्र अकसर बोलते रहे हैं। आईपीएस अमिताभ ठाकुर और मुलायम सिंह के बीच एक धमकी देने वाला टेप जारी हुआ था। उस वक्त शैलेंद्र ने कहा था कि आज जो कुछ अमिताभ ठाकुर के खिलाफ हो रहा है, वह सब मैं भी झेल चुका हूं। समाजवादी सरकार की कार्यशैली शुरू से ऐसी रही है। मुलायम सिंह और उनके सुपुत्र अखिलेश की सरकार की कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं है।

पुलिस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद शैलेंद्र सिंह राजनीति में आ गए। वह वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चंदौली से लोकसभा का चुनाव लड़े। वो रहने वाले भी चंदौली के ही हैं। चुनाव में उनको 1 लाख से ज्यादा वोट मिले। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले शैलेंद्र सिंह में भाजपा में शामिल हो गए।

Tags: cm yogicrime newsformer deputy SP Shailendra SinghLucknow NewsMukhtar Ansarimulayam singh yadavup news
Previous Post

निर्वतमान प्रधान पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

UPPCS PCS 2020: 1 अप्रैल से शुरू होगा इंटरव्यू राउंड, एड्मिट कार्ड जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post
UPPCS PCS 2020

UPPCS PCS 2020: 1 अप्रैल से शुरू होगा इंटरव्यू राउंड, एड्मिट कार्ड जारी

यह भी पढ़ें

rishabh pant

NZ के खिलाफ पंत ने पहनी टेप लगी जर्सी, सामने आई ये वजह

20/11/2021
विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ कप्तान

घरेलू जमीन पर विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ कप्तान : 23वीं जीत के साथ तोड़ा स्टीव वॉ का रिकॉर्ड

06/03/2021
A family troubled by land dispute attempted suicide

लूटी ट्रक को पुलिस ने किया बरामद, अभियुक्त पकड़ से दूर

27/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version