Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योगी सरकार के तमाम दावे गीले पटाखों की तरह फुस्स हो गए : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव नजरबंद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। यादव ने कहा कि किसान और नौजवान भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते गहरी मायूसी में है। इनकी दीवाली काली हो गई है। इतने बुरे हालात इनके कभी नहीं रहे। सरकार के तमाम दावे गीले पटाखों की तरह फुस्स हो गए हैं। गरीब की कहीं सुनवाई नहीं है। अब जनता को वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों का ही बेसब्री से इंतजार है। जब वह अपनी तकलीफों का एक-एक कर हिसाब लेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बहकाने के लिए नई नौकरियां देने के दावे चाहे जितने करे। हकीकत यह है कि नौकरियां मिलनी तो दूर उनके जाने का खतरा ज्यादा बड़ा है। वर्ल्ड इकोनामी फोरम के ताजा सर्वे के अनुसार देश में अगले 12 महीनों में 57 फीसदी लोगों की नौकरियां जाने की सम्भावना है।

सुहाना ने शेयर की मां गौरी खान की थ्रोबैक फोटो

देश के इतिहास में पहली बार भयंकर मंदी आने का अंदेशा है। भाजपा सरकार के खोखले वादों की इस रिपोर्ट में खुलासा होता है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि पराली के नाम पर किसानों को जेल में डालने वाली सरकार धान की कीमत देने में विफल। बिचौलिए किसान का हक मारकर अपनी जेबें भर रहे हैं। भाजपा सरकार के नए कृषि अधिनियम से किसानों को हो रहे नुकसान का अब खुलासा हो रहा है।

करीना कपूर दिवाली पर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर संग सेलिब्रेट करेंगी फेस्टिवल

यादव ने कहा कि नौजवानों का भविष्य भी अंधकार में है। प्रदेश में भाजपा राज के अंत के गिने चुने महीने रह गए हैं। अब तक न तो कहीं निवेश आया और नहीं उद्योगों के लगने से रोजगार बढ़े। लाॅकडाउन के दौरान बचे खुचे उद्योग भी बंद हो गए। कल कारखानों में छंटनी हो गईं। भाजपा सरकार बहकाने के लिए नई नौकरियां देने के दावे चाहे जितने करें। हकीकत यह है कि नौकरियां मिलनी तो दूर उनके जाने का खतरा ज्यादा बड़ा है।

Exit mobile version