• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर में उद्योगों को बढ़ाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी : सतीश महाना

Writer D by Writer D
14/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर, राजनीति
0
Satish Mahana

satish mahana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में देश के 05 ट्रिलियन इकोनॉमी में प्रदेश का 01 ट्रिलियन इकोनामी का योगदान देने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसके लिए कानपुर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में तेजी से विकसित किया जा रहा है। कानपुर ख्याति प्राप्त पुराना औद्योगिक शहर रहा है। इसके पुराने गौरव को पुनः स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा।

औद्योगिक विकास मंत्री आज कॉन्फेडरेशन ऑफ इण्डियन इण्डस्ट्री द्वारा बिल्डिंग उ0प्र0 फॉर न्यू इण्डिया के तहत कानपुर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आयोजित वर्चुअल मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर रहे थे। उन्होंने कानपुर मण्डल के कमिश्नर श्री राजशेखर को निर्देश दिये हैं कि कानपुर शहर का समग्र विकास करने के लिए ओवर ऑल ड्राफ्ट तैयार किया जाय।

सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर कानपुर के विकास में तेजी लाई जाय। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की जिम्मेदारी एवं उत्तरदायित्व से ही कानपुर का विकास सम्भव होगा। इसके लिए लोगों को क्वालिटी ऑफ लाइफ को अपनाना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी के लिए लोगों को स्मार्ट वर्क एवं स्मार्ट थींकिंग को महत्व देना पड़ेगा।

औद्योगिक क्षेत्रों को युद्ध स्तर पर अपग्रेड किया जाए : सिद्धार्थ नाथ

औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि कानपुर के उद्योग के बारे में लोग चर्चा कर रहे हैं। कानपुर में उद्योग स्थापित करने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कानपुर की टेक्सटाइल इण्डस्ट्री पूरे देश-दुनिया में विख्यात थी। कानपुर का लेदर वर्क, हैण्डलूम, मशाले, तेल आदि के उद्योग बेहतर उत्पादन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कानपुर में उद्योगों को बढ़ाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कानपुर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। लोगों को पर्याप्त बिजली मिल रही है, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू है। लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वस्थ वातावरण एवं सुरक्षित माहौल मिले, इसके लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कानपुर शीघ्र ही स्मार्ट सिटी बनकर लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवनशैली को बेहतर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

जापान भेजने के लिए श्रमिकों को जैपनीज भाषा के साथ कौशल विकास भी किया जायेगा : सिद्धार्थनाथ

औद्योगिक मंत्री ने कहा कि कानपुर में सुरक्षित वातावरण के लिए 2-3 महीने के भीतर 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। अगस्त 2021 के अन्त तक इसके लिए चार्जिंग स्टेशन भी तैयार कर लिये जाएंगे और सितम्बर माह में इन बसों को चलाया जायेगा। सिटी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शहर की सड़कों को और बेहतर बनाया जायेगा।

वर्चुअल बैठक में कानपुर कमिश्नर श्री राजशेखर, सीआईआई कानपुर जोन और गोल्डी मसाला के डायरेक्टर श्री आकाश गोयनका, श्री आशीष माथुर, श्री मनोज गुप्ता, श्री समीर गुप्ता, श्री शशांक अग्रवाल आदि ने प्रतिभाग किया।

Tags: kanpur newsSatish Mahanaup news
Previous Post

औद्योगिक क्षेत्रों को युद्ध स्तर पर अपग्रेड किया जाए : सिद्धार्थ नाथ

Next Post

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज चढ़े STF के हत्थे

Writer D

Writer D

Related Posts

Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Next Post
STF arrested frauster

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो जालसाज चढ़े STF के हत्थे

यह भी पढ़ें

PM Vishwakarma scheme

‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना को यूपी में मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

01/11/2023
dead body

नदी के निकट नग्न अवस्था में मिला महिला का शव

10/08/2022
IND vs NZ

IND vs NZ 2nd Test Day 2: भारत की पहली पारी में हालत खराब, 7 व‍िकेट धड़ाम

25/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version