Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विधान सभा सत्र से पूर्व रविवार को सर्वदलीय बैठक

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा का शीतकालीन सत्र (Winter Session) पांच दिसम्बर से शुरू होगा। सत्र से पूर्व रविवार को सर्वदलीय बैठक होगी। इस बैठक में उप्र विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना के अलावा नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) समेत सभी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। यह सत्र तीन दिन का होगा। इस सत्र में अनुपूरक बजट सरकार ला सकती है। इससे पहले मानसून सत्र सितम्बर में आहूत किया गया था।

इन कार्यक्रमों में भी मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) चार दिसम्बर को गोरखपुर दौरे पर भी जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ करेंगे।

दोपहर 12.30 बजे आगामी विधान सभा सत्र के संचालन के संबंध में सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे। गोरखपुर के रिजनल स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से शाम चार बजे तक कबड्डी के समापन कार्यक्रम मौजूद रहेंगे। शाम चार बजे से पांच बजे तक प्रबुद्ध सम्मेलन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दिग्विजय नाथ पार्क में होगा। शाम पांच बजे से छह बजे बजे तक गीता जयंती के कार्यक्रम मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version