Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा नेतृत्व के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता देव तुल्य : स्वतंत्रदेव

Swatantradev

Swatantradev

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और योगी सरकार की नीतियों के कारण 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

कहाकि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कुछ विपक्षी नेता आतंकियों का समर्थन कर अपना वोट बैंक मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को दयाल रिजेंसी में भाजपा कार्यकताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी शक्तियां हमारे देश में उथल-पुथल करने के लिए प्रयासरत हैं, किन्तु प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व, हमारी वीर सेना एवं अर्द्धसैनिक बल के अदम्य साहस के कारण ये शक्तियां अपनी योजना में सफल नहीं हो पा रही हैं।

फोटोग्राफी एक जादूगरी है, जो अनमोल पलों को संजोती : मौर्य

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता का आह्वान किया कि वे पूरी तरह से वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ क्षेत्र के लोगों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी देकर उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता देव तुल्य हैं। सभी अपने-अपने बूथ क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करें और लोगों की समस्याओं का प्रशासन से समाधान कराएं।

इस अवसर पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला प्रभारी सुनीता दयाल, हापुड़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिला महामंत्री और क्षेत्रीय मंत्री कविता मात्रे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version