Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

21 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, बढ़ी विंटर वेकेशन

Schools

Schools Closed

उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। ठंड और शीतलहर के चलते यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के स्कूलों (Schools) में शीतकालीन छुट्टियां (Winter Vacation) चल रही हैं। अधिकतर राज्यों में स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे लेकिन अब बढ़ती ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों की विंटर वेकेशन बढ़ा दी हैं।

21 जनवरी तक बंद रहेंगे हरियाणा के स्कूल (Schools)

हरियाणा सरकार ने ठंड के मौसम को देखते हुए शुक्रवार को राज्य के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 21 जनवरी तक बढ़ा दिया। हरियाणा के स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाए जाने के बाद से सभी सरकारी और निजी स्कूल 21 जनवरी तक बंद रहेंगे।

इससे पहले 16 जनवरी को खुलने वाले स्कूल अब 23 जनवरी को खुलेंगे। हालांकि, नोटिस में कहा गया है कि हरियाणा 10वीं और 12वीं की एक्स्ट्रा क्लासेस चलती रहेंगी। यह फैसला बोर्ड परीक्षाओं (Haryana Board Exam 2023) को देखते हुए लिया गया है।

27 फरवरी से शुरू होगी हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023

हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ। वी।पी। यादव और सचिव कृष्ण कुमार ने बुधवार, 11 जनवरी हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी की। हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित की जाएगी। 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 25 मार्च, 2023 तक चलेंगी और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड एग्जाम सिंगल शिफ्ट शिफ्ट में – दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जोशीमठ आपदा पर बड़ा ट्विस्ट, भू-धंसाव पर ISRO की रिपोर्ट गायब

बता दें कि इस साल 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने हरियाणा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए  कुल 2,85,138 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए कुल 2,57,208 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

Exit mobile version