Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ में कथित धर्मांतरण रैकेट का खुलासा, तमिलनाडु से आए लोगों पर FIR

Alleged religious conversion racket busted in Lucknow

Alleged religious conversion racket busted in Lucknow

लखनऊ: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के भरसवा गांव में धर्मांतरण (Religious Conversion) के संदिग्ध मामले को लेकर देर रात ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक घर में तमिलनाडु से आए कुछ लोग ठहरे हुए थे, जो स्थानीय गरीब और जरूरतमंद लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधियों में लिप्त थे।

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तमिलनाडु से आए 5 ईसाई धर्म से जुड़े व्यक्तियों तथा 2 स्थानीय निवासियों समेत कुल 7 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

ग्रामीणों की लिखित शिकायत के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। मोहनलालगंज के इंस्पेक्टर रामबाबू के अनुसार, सभी संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

इसके साथ ही, पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में किसी संगठित नेटवर्क या विदेशी फंडिंग की आशंका के तहत आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन (बैंक ट्रांजैक्शन) की भी जांच करा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version