Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वाद से भरपूर है बादाम-सेब चाट, जानें बनाने का तरीका

Almond-Apple Chaat

Almond-Apple Chaat

बादाम और सेब का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। क्योंकि दोनों ही चीजो में कई पोषक तत्व होते हैं और ये गुणों से भरपूर होते हैं। जरा सोचिए अगर इन दोनों को मिलाकर कुछ बनाया जाए, तो कैसा रहेगा। जी हाँ, बादाम और सेब को मिलाकर एक अच्छी हेल्दी डिश बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको बादाम-सेब की चाट (Almond-Apple Chaat) बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

बादाम-सेब की चाट (Almond-Apple Chaat) बनाने की सामग्री :

– एक छोटी कटोरी बादाम
– एक हरा सेब
– एक लाल सेब
– चुटकीभर काला नमक
– पुदीने की 4-5 पत्तियां
– एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
– एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– आधा छोटा चम्मच नींबू का रस

बादाम-सेब की चाट (Almond-Apple Chaat) बनाने की विधि :

– सबसे पहले हरे और लाल दोनों तरह के सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
– अब एक कटोरी में बादाम, कटे हुए हरे और लाल सेब, ऑलिव ऑयल और काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
– लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
– तैयार है बादाम सेब चाट। ऊपर से पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सर्व करें।
– आप चाहें तो चाट मसाला भी मिला सकते हैं।
– भिगोए हुए बादाम का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होगा।

Exit mobile version