Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करवा चौथ पर फेस पर दिखेगा गज़ब का निखार, स्किन पर लगाएं ये फेसपैक

बादाम का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो आप सभी जानते होंगे। पर क्या आप जानते हैं बादाम स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। न सिर्फ चेहरे पर निखार लाता है बल्कि स्किन को पोषण पहु्ंचा कर हेल्दी रखता है।

चेहरे की मसाज के लिए अधिकर महिलाएं बादाम के तेल का इस्तेमाल करती है। या फिर फेसपैक मिलाकर लगाती है। आप बादाम से भी फेसपैक बना सकती है। बादाम का फेसपैक (Face Pack) लगाने से चेहरे पर निखार आता है।

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप बादाम के तेल से बना फेसपैक लगा सकती है। फेसपैक (Face Pack)  बनाने के लिए एक बादाम को रातभर पानी में भिगने के लिए रख दें। फिर सुबह इसे घिस कर या पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में दही मिलाकर फेस पर लगा लें। दस से पंद्रह मिनट के बाद चेहरा धो लें। इस फेसपैक से पिंपल और एक्ने ठीक होते है। चेहरा खिला खिला लगता है।

ड्राई स्किन वालों के लिए एक या दो बादाम को रातभर भिगने दें। फिर सुबह ओट्स और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे को साफ करके लगा लें। हल्के हाथों से मसाज करें और चेहरा साफ कर लें। इस फेसपैक (Face Pack)  से डेड स्किन हटेगी औऱ स्किन नेचुरली मॉइस्चराइज होगी।

Exit mobile version