Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शरीर के साथ ही पैर भी बने रहें स्वस्थ और सुंदर, करें ये 3 एक्सरसाइज

leg workout

एक्सरसाइज

लाइफ़स्टाइल डेस्क। शरीर का पूरा भार पैरों को उठाना पड़ता है। लेकिन फिर भी हम उसकी सेहत पर कुछ खास ध्यान नहीं देते। साल या महीने में एक बार पेडिक्योर करवाने को काफी समझते हैं जो पूरी तरह से सही नहीं। आपने महसूस किया होगा कि जब भी कभी आप थोडा टाइट जूता या सैंडल्स पहनती हैं तो कितनी ज्यादा तकलीफ होती है। एक कदम भी चल पाना मुश्किल होता है। दरअसल हमारे पैर में छोटी-छोटी कुल 26 हड्डियां होती हैं, जो हमारे शरीर का भार उठाने में मदद करती हैं। जाहिर है कि जब कभी हम सही आकार के फुटवेयर नहीं पहनते तो इन हड्‍डियों पर बुरा असर पड़ता है। तो आज हम कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जानेंगे जिससे आपके पैर सुंदर लगने के साथ ही स्वस्थ भी रहेंगे।

एक्सरसाइज

यहां दी जा रही एक्सरसाइज को आप घर या दफ्तर में बैठे-बैठे कर सकती हैं। इनके जरिए उंगलियों, पैरों और पिंडलियों को स्ट्रेच करके उन्हें मजबूत बनाया जा सकता है।

हील रेजेज: यह पिंडलियों को सुडौल बनाता है। इसे करने के लिए दोनों पैरों पर खडी हो जाएं। पैरों के बीच की दूरी आपके नितंबों के समानांतर हो। संतुलन बनाए रखने के लिए आप चाहें तो कुर्सी का सहारा ले सकती हैं। अब अपने पंजों के बल पर शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। फिर उसी अवस्था में 1-2 सेकंड रुकें। धीरे-धीरे वापस आएं। ऐसा 5-6 बार करें।

एंकल लिफ्ट: इससे घुटनों के नीचे टखने व पिंडलियां मजबूत बनती हैं। कुर्सी पर बैठ जाएं। फर्श पर नंगे पैर समतल हों। अब एडी को जमीन पर रखे हुए ही दोनों पैरों के अगले हिस्से को ऊपर उठाएं। फिर साइड से बाहर की ओर घुमाएं। फिर उन्हें बीच में लाएं और अंत में अंदर की ओर लाते हुए पूर्व स्थिति में आएं। इस क्रिया को 25-30 बार करें।

टो कर्ल: एडी वाले फुटवेयर पहनने की वजह से पैरों पर पडने वाले दबाव को दूर करता है। इसके लिए कुर्सी पर इस तरह बैठें कि दोनों पैर जमीन पर समतल हों। तलवे जमीन पर सट जाएं। अब नीचे की ओर उंगलियों को इस तरह मोडें जैसे आप मुट्ठी बनाना चाहती हों। इस दौरान कोशिश करें कि हर उंगली समान रूप से काम करें। 5-6 सेकंड इसी अवस्था में रहें। आराम की मुद्रा में वापस आएं। इस क्रिया को 5-10 बार दोहराएं।

Exit mobile version