Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सभी समस्याओं दूर करने के साथ ही इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है फर्मेंटेड फूड

food

फर्मेंटेड फूड

लाइफ़स्टाइल डेस्क। खमीरयुक्त भोजन में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही लाभदायक भी। जिससे कम ही लोग वाकिफ होंगे। तो आपको बता दें कि पाचन से जुड़ी समस्या हो या डायबिटीज से फर्मेंटेड फूड है इन सभी छोटी-मोटी समस्याओं में कारगर।

फर्मेंटेशन, खानपान को लंबे समय तक सुरक्षित रखने, उनका स्वाद बेहतर बनाने और न्यूट्रिशन देने के लिए किया जाता रहा है। फर्मेन्टेशन के दौरान फूड आइटम्स में एक तरह के बैक्टीरिया पनपते हैं जो बहुत ही फायदेमंद होते हैं इन्हें प्रोबायोटिक कहा जाता है। जो हमारी इम्यूनिटी को बेहतर बनाने, पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। इडली, डोसा, जलेबी, भटूरे जैसी चीज़ें फर्मेंटेड फूड ही हैं।

पेट में रहने वाले बैक्टीरिया हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे किसी भी तरह का इन्फेक्शन होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, आयरन, जिंक जैसे न्यूट्रिशन भी होते हैं जो इम्यून सिस्टम के लिए हैं बेहद फायदेमंद।

अगर आपको डायबिटीज की प्रॉब्लम है तो आप इस तरह के भोजन से शुगर की मात्रा को भी आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। डायटिशियन और डॉक्टर्स भी ऐसे फूड आइटम्स को खाने की सलाह देते हैं।

फर्मेंटेड फूड में मौजूद कुछ ऐसे अम्ल रस होते है जो हमारी आंतो को रखते हैं हेल्दी। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है जिसके सेवन से आंतो से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं फर्मेंटेड फूड की मदद से गैस, कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।

तमाम तरह के डिटॉक्सीफाई वॉटर और अन्य नुस्खों को आजमाने के बाद ही आप संतुष्ट नहीं तो हफ्ते में दो से तीन बार खमीरयुक्त भोजन खाएं। इस तरह के भोजन में मौजूद न्यूट्रिएंट्स और बैक्टीरिया हमारे शरीर को बहुत ही आसानी से डिटॉक्सिफाई कर देते है।

Exit mobile version