Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फेस के साथ ही इन अंगों के डेड स्किन हटाने में भी मदद करेंगे ये चीजें

चेहरे के अलावा भी शरीर के अन्य हिस्सों पर गंदगी की परत होती है। जो कि डेड स्किन का रूप ले लेती है क्योंकि इनको पर्याप्त मात्रा में मॉइश्चर नहीं मिल पाता है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जमी इस गंदगी को हटाने के लिए स्क्रब काफी हद तक मदद करता है। चेहरे को एक्फोलिएट यानी की स्क्रब करना तो सबको याद रहता है लेकिन शरीर के इन अंगों को भी जरूरत होती है एक्सट्रा केयर की ताकि इनके ऊपर से ये डेड स्किन निकल जाए। तो चलिए जानें उन अंगों को और उन पर जमी डेड स्किन को हटाने का तरीका।

होंठ का फटना-रूखे हो जाना हमारे लिए आम समस्या है और हम अक्सर इसे अनदेखा भी कर देते हैं लेकिन होंठों को रोजाना एक्सफोलिएशन की जरूरत है। फटे होंठों के कारण आप लिपस्टिक भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। ऐसे में आपको अपने होंठों को स्क्रब करना चाहिए। हालांकि ज्यादा जोर से स्क्रब ना करें क्योंकि  होंठों की त्वचा पतली होती है। स्क्रब करने के बाद मॉइश्चराइजिंग लिप बाम जरूर लगाएं।

पैरों पर वैक्स या शेव करने से स्किन में जलन हो सकती है। इस तरह की स्थिति में, रेजर बंप ना हो, इसलिए आपको मृत कोशिकाओं की परत हटाने की जरूरत है। आप शेविंग या वैक्स के बाद ही एक्सफोलिएटिंग शेविंग जेल का उपयोग कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके पैर सॉफ्ट रहेंगे और छोटे-छोटे दाने नहीं होंगे।

अगर आपको अपनी बाजू पर छोटे-छोटे दाने दिख रहे हैं तो समझ जाएं कि ये एक्सफोलिएट ना करने के कारण ही हो रहे हैं और आपको इन पर तुंरत ध्यान देने की जरूरत है। एक्सफोलिएट करने से ना केवल आपकी त्वचा की रंगत हल्की होती है बल्कि इससे आपको अगली बार वैक्सिंग कराते वक्त भी मदद मिलेगी क्योंकि यह इन-ग्रोन बाल की समस्या को कम करता है। बाजू के लिए माइल्ड बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करें। आप दो सप्ताह में एक बार स्क्रब जरूर करें। स्क्रब करने के बाद हल्के गुनगुने पानी से बाजू को धोएं।

महीने में दो बार पेडिक्योर करा लेने और रात में पेट्रोलियम जेली लगा लेने से आपकी एड़ियां मुलायम हो जाएंगी और इनसे सारी मृत कोशिकाएं कम हो जाएंगी, तो ऐसा नहीं है। एड़ियों का हफ्ते में दो बार स्क्रब करना जरूरी है। स्क्रब त्वचा को नया बनाने में मदद करता है। स्क्रब करने के बाद एड़ियों पर क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाएं और मोजे पहन लें।

Exit mobile version