Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वाणी कपूर के किलर लुक पर फैंस के साथ सितारे भी क्लीन बोल्ड, बोले- उफ्फ…..

vani kapoor

vani kapoor

वाणी कपूर अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। वह कई बार वर्कआउट करते हुए वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय वाणी ने इस बार अपनी दो बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जिस पर फैंस के साथ सितारों के जबरदस्त कमेंट्स आ रहे हैं।

वाणी ने जो फोटोज पोस्ट की हैं उसमें उन्होंने पीले रंग की ब्रालेट पहनी हुई है जिसका गला काफी डिप है। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग की फिटिंग पैंट कैरी की। इस लुक से वाणी अपने फिटनेस को शो कर रही हैं।

अपने लुक को कंप्लीट करते हुए वाणी ने बालों को खुला रखा हुआ है। साथ ही न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई है।

वाणी की इन फोटोज पर सितारों ने खूब कमेंट्स किए। मनीष मल्होत्रा ने लिखा- ‘उफ्फ।‘ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर लिखती हैं- ‘बहुत सुंदर।‘ इनके अलावा शनाया कपूर, ताहिरा कश्यप, निर्देशक अभिषेक कपूर सहित अन्य ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।

वाणी कपूर पिछली बार फिल्म ‘वॉर’ में नजर आई थीं। यशराज बैनर की इस फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका थी। इस साल वाणी की कई फिल्में आने वाली हैं, जिनमें अक्षय कुमार के साथ ‘बेल बॉटम’ है। इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में भी नजर आएंगी।

 

Exit mobile version