• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SUV को पछाड़ ये छोटी फैमली कार बनी नंबर 1, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

Writer D by Writer D
06/02/2023
in Tech/Gadgets
0
Alto K10

Alto K10

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हैचबैक कारें हमेशा से ही अपने लो मेंटनेंस, बेहतर माइलेज और किफायती होने के लिए लोगों के बीच ख़ासी लोकप्रिय रही हैं. हालांकि बीते कुछ सालों में कॉम्पैक्ट एसयूवी वाहनों के चलते इनकी डिमांड जरूर कम हुई है लेकिन आज भी एंट्री-लेवल कारों की मांग बनी हुई है. बीते जनवरी महीने में मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कार Alto ने एक बार फिर से उछाल मारी है, पिछले कुछ महीनों से बिक्री चार्ट पर नीचे खिसकने के बाद अब फिर से इस कार ने टॉप पोजिशन पर जगह बना ली है. वैगनआर, बलेनो और नेक्सॉन जैसे मॉडलों को पछाड़ते हुए ये देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार बनी है.

बिक्री के आंकड़ों पर नज़र डालें तो, बीते जनवरी महीने में टॉप 5 की सूचि में मारुति सुजुकी की चार गाड़ियां शामिल हैं, वहीं पांचवे पायदान पर टाटा नेक्सॉन एसयूवी ने कब्जा जमाया है. साल के सबसे पहले महीने में मारुति सुजुकी ने Alto के कुल 21,411 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि पिछले साल के जनवरी महीने में बेचे गए कुल 12,342 यूनिट्स के मुकाबले 73% ज्यादा है. मारुति सुजुकी ने हाल ही में Alto K10 को भी बाजार में पेश किया है, नए अपडेट और फीचर्स से लबरेज इस कार ने एक बार फिर से ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत की है.

जनवरी 2023 में टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट:

No.               मॉडल        जनवरी-23   जनवरी-22

1              मारुति ऑल्टो   21,411      12,342

2              मारुति वैगनआर 20,446   20,334

3              मारुति स्विफ्ट   16,440   19,108

4              मारुति बलेनो    16,357   6,791

5              टाटा नेक्सॉन    15,567   13,816

कैसी है Maruti Alto:

मारुति सुजुकी अल्टो रेंज इस समय बाजार में दो इंजन विकल्पों के साथ ऑल्टो 800 और ऑल्टो के10 के तौर पर उपलब्ध है. यहां पर इन दोनों की बिक्री को शामिल किया गया है. इसके एंट्री लेवल मॉडल में कंपनी ने 0.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 48PS की पावर और 69Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कुल चार रंगों अपटाउन रेड, सिल्की सिल्वर, ग्रेनाइट ग्रे और सॉलिड व्हाइट कलर में आने वाली इस कार की कीमत 3.54 लाख रुपये से लेकर 5.13 लाख रुपये के बीच है. कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल वेरिएंट 22 किलोमीटर और सीएनजी वेरिएंट तकरीबन 31 किलोमीटर तक का माइलेज देता है.

Alto K10 है ज्यादा पावरफुल:

इस कार में कंपनी ने 1.0 लीटर की क्षमता का K10c डुअलजेट इंजन वीवीटी इंजन का इस्तेमाल किया है. हालांकि पेट्रोल मोड में ये इंजन 65 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि सीएनजी मोड में इसका पावर आउटपुट घटकर 55 bhp और टॉर्क 82 Nm हो जाता है. सीएनजी वेरिएंट को कंपनी ने केवल मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ पेश किया है.

मिलते हैं ये ख़ास फीचर्स:

Maruti Alto K10 में कंपनी ने 7 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोमेंट सिस्टम दिया है, जो कि एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके अलावा कीलेस एंट्री, डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल मैनुअल एड्जेस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं सेफ्टी के तौर पर इस कार में डुअल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

जबरदस्त है माइलेज:

रेगुलर पेट्रोल मॉडल के मुकाबले सीएनजी वेरिएंट की कीमत तकरीबन 1 लाख रुपये ज्यादा है. पेट्रोल मॉडल की स्टैंडर्ड LXI वेरिएंट की शुरुआती कीमत महज 3.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसका सीएनजी मॉडल VXI पर बेस्ड है और पेट्रोल VXI वेरिएंट की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी का दावा है कि Alto K10 सीएनजी कार 33.85 किलोमीटर प्रति किग्रा तक का माइलेज देती है.

Tags: alto k10Alto K10 featuresAlto K10 priceauto Newscar bazarMaruti Alto
Previous Post

अडानी ग्रुप को बड़ा झटका, योगी सरकार ने निरस्त किया प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का टेंडर

Next Post

दिल्‍ली नर्सरी एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट आज

Writer D

Writer D

Related Posts

Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Next Post
kvs class 1 admission

दिल्‍ली नर्सरी एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट आज

यह भी पढ़ें

यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसा कैंटर

यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसा कैंटर, 2 यात्रियों की मौत और कई घायल

13/11/2020
Nail Paint

नेल पॉलिश खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, इससे तैयार करें मनचाहा रंग

09/11/2025
Pigmentation

चेहरे की पिगमेंटेशन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो फॉलो करें ये नुस्खें

17/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version