• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आमलकी एकादशी का व्रत आज रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
27/02/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Amalaki Ekadashi

Amalaki Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में एकादशी व्रत बड़ा विशेष माना गया है। ये व्रत जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित किया गया है। एकादशी के दिन व्रत के साथ-साथ विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। हर माह में दो एकदाशी व्रत पड़ते हैं। पहला एकदशी व्रत कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष में आमलकी एकदशी का व्रत पड़ता है।

आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) के आंवले के पेड़ की पूजा का विधान है। आंवला भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा पाठ करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल आमलकी एकादशी का व्रत कल रखा जाएगा। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के पारण का समय।

आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) की तिथि

पंचाग के अनुसार, आमलकी एकादशी तिथि का आरंभ 27 फरवरी को रात 12 बजकर 33 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन कल रात 10 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में साल 2026 में यह व्रत 27 फरवरी, शुक्रवार को रखा जाएगा। उदय तिथि के अनुसार इसी दिन व्रत मान्य रहेगा।

आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) पूजा शुभ मुहूर्त

इस बार आमलकी एकादशी पर कई शुभ योग बनेंगे। आमलकी एकादशी को सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, आयुष्मान योग और सौभाग्य योग विशेष बनाएंगे। मान्यता है कि इन योगों में पूजा-पाठ और दान करना पुण्य फलदायी होता है। वैसे इस दिन पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 07 बजे से 09 बजकर 30 मिनट के बीच रहने वाला है।

आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) पूजा विधि

आमलकी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। फिर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का संकल्प लें। पूजा के दौरान दीपक जलाएं। भगवान को धूप, फूल, फल और तुलसी अर्पित करें। आंवले के पेड़ की पूजा करें। पेड़ पर जल चढ़ाएं और उसके नीचे दीपक जलाएं। ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें। आमलकी एकदशी के व्रत कथा का पाठ करें। पूजा का समापन आरती के साथ करें।

आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) के व्रत पारण का समय

धर्म शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के व्रत का पारण हमेशा द्वादशी तिथि के दिन ही किया जाता है। ऐसे में आमलकी एकदशी के व्रत का पारण 28 फरवरी को सुबह 06 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 06 मिनट के बीच किया जाएगा।

Tags: Amalaki Ekadashi
Previous Post

इस दिशा में रखें खाली गमले, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Next Post

इस दिशा में लगाएं विष्णु प्रिय अपराजिता, घर में आएगी सम्पन्नता

Writer D

Writer D

Related Posts

RBI
Main Slider

RBI में निकली बंपर भर्ती, इतने लाख मिलेगी सैलरी; फौरन करें अप्लाई

29/04/2026
PM Modi inaugurated UP's longest Ganga Expressway.
Main Slider

उत्तर प्रदेश के विकास की नई जीवन रेखा बनेगा गंगा एक्सप्रेस-वे: नरेन्द्र मोदी

29/04/2026
CM Yogi
Main Slider

गाजियाबाद में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

29/04/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
PM Modi offers prayers at Shri Kashi Vishwanath Temple
Main Slider

नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, बच्चों पर बरसाया प्यार

29/04/2026
Next Post
aparajita

इस दिशा में लगाएं विष्णु प्रिय अपराजिता, घर में आएगी सम्पन्नता

यह भी पढ़ें

Arrested

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

29/11/2022
चंद्रशेखर उपाध्याय

पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र की नाराजगी से संघ की पेशानी पर बल, बुलाया दिल्ली

14/08/2020
Lucknow Municipal Corporation bond listed in BSE

BSE में सूचीबद्ध हुआ लखनऊ नगर निगम का बॉन्ड, CM योगी ने घंटा बजकर किया शामिल

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version