• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अस्थाई तौर पर स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा, जत्थे को चंद्रकूट में रोका गया

Writer D by Writer D
28/07/2022
in धर्म, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Amarnath Yatra

amarnath yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह से जारी भारी बारिश के चलते बालटाल तथा पहलगाम मार्ग से अमरनाथ यात्रा (Amarnath yatra) को अस्थाई तौर पर स्थगित कर दिया गया है। जम्मू से रवाना हुए जत्थे को रामबन में भूस्खलन के चलते चंद्रकूट में ही रोक दिया गया है।

गुरुवार सुबह चंद्रपुर, पंचतरणी, बालटाल, दौमेल तथा कई अन्य स्थानों पर भारी बारिश के चलते बालटाल व नूनवान आधार शिविरों से किसी भी श्रद्धालु को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इसी बीच बालटाल तथा नूनवान आधार शिविरों में 4000 के करीब श्रद्धालु रूके हुए हैं। प्रशासन के अनुसार मौसम के साफ होने के बाद ही आगे की यात्रा के लिए कोई निर्णय लिया जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सोमनम लोटस ने बताया है कि यात्रा मार्ग पर आज पूरे दिन बारिश की संभावना है।

इसी बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा (Amarnath yatra ) के लिए गुरुवार सुबह 1602 श्रद्धालुओं का एक और जत्था बालटाल तथा पहलगाम के लिए रवाना हो गया। 55 छोटे बड़े वाहनों में रवाना हुए जत्थे में 1215 पुरुष, 339 महिलाएं, 5 बच्चे, 39 साधु तथा चार साध्वी शामिल थी। आज रवाना हुए जत्थे के साथ ही अभी तक जम्मू के आधार शिविर से 1,51,472 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए जा चुके हैं।

हरियाली अमावस्या पर देवताओं के साथ पितरों का भी मिलेगा आशीर्वाद, इन बातों का रखें ध्यान

इसी दौरान भारी बारिश के कारण रामबन में पंथयाल, मेहार, कैफिटेरिया मोड़ पर भूस्खलन के चलते पहाड़ों से मलबा तथा बड़े-बड़े पत्थर राजमार्ग पर फैल गए हैं, जिससे राजमार्ग को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। इसी बीच अमरनाथ यात्रा पर जम्मू से निकले श्रद्धालुओं को राजमार्ग बंद होने के चलते चंद्रकूट आधार शिविर में ही रोक दिया गया है।

राजमार्ग को साफ करने का कार्य जारी है लेकिन लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण कार्य में बाधा पहुंच रही है। जिला प्रशासन के अनुसार मार्ग व मौसम साफ होने के बाद ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। यातायात विभाग ने मौजूदा मौसम को देखते हुए लोगों से एनएच 44 की ताजा जानकारी लिए बिना यात्रा न करने की अपील की है।

Tags: Amarnath YatraAmarnath Yatra 2022Jammu NewsNational news
Previous Post

छापेमारी के लिए पहुंची GST टीम उल्टे पांव भागी, जानें पूरा मामला

Next Post

फिर भूकंप की झटकों से कांपा हिमाचल, घरों से बाहर निकले लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

“अब नारी चुप नहीं रहेगी”—मुख्यमंत्री की मशाल यात्रा से चेतावनी

28/04/2026
CM Dhami
राजनीति

महिला सशक्तिकरण पर राजनीति न हो, नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द लागू हो : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Dhami
राजनीति

कांग्रेस ने नारी शक्ति का अपमान किया, महिला आरक्षण देश की दिशा बदलने वाला कदम : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
Raja Raghuvanshi Murder case
क्राइम

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल से बाहर आएगी सोनम, 11 महीने बाद मिली जमानत

28/04/2026
Next Post
Earthquake

फिर भूकंप की झटकों से कांपा हिमाचल, घरों से बाहर निकले लोग

यह भी पढ़ें

Swara Bhaskar Shahrukh

स्वरा भास्कर ने ड्रिंक करने के बाद शाहरुख खान को कर दिया था परेशान

31/10/2020
Suicide

सिपाही ने फंदे में लटककर दी जान, एसडीएम की सुरक्षा में थे तैनात

16/08/2023
cm yogi

उत्तर प्रदेश डिजिटल क्रांति का अग्रदूत है: सीएम योगी

05/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version