Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है चौलाई, जानिए फायदे

chaulai

chaulai

नई दिल्ली। चौलाई देश और दुनिया के सभी देशों में पाई जाती है। इसकी कई प्रजातियां हैं। इनमें एक चौलाई है, जिसे अंग्रेजी में अमरंथ कहा जाता है। गर्मी और बरसात के दिनों में चौलाई अधिक उगती है। दुनियाभर में चौलाई की खेती की जाती है। भारत में भी इसकी खेती की जाती है। आयुर्वेद में इसे पंचाग औषधि कहा जाता है। इसके सभी अंगों का इस्तेमाल किया जाता है। चौलाई में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। खासकर चौलाई में सोना धातु पाया जाता है जो किसी अन्य साग सब्जी में नहीं पाया जाता है।

वैज्ञानिक ने दी चेतावनी, दुनिया में तेजी से फैल रही एक और जानलेवा महामारी

चौलाई में विटामिन-सी, मिनरल्स, प्रोटीन और लिपिड्स पाए जाते हैं जो कई रोगों में रामबाण उपाय है। विशेषज्ञों की मानें तो चौलाई डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत समान है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। कई शोध में चौलाई को डायबिटीज के लिए दवा समान बताया गया है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो चौलाई का सेवन जरूर करें।

अचानक आई बारिश ने प्रदर्शनकारी किसानों की समस्याओं को दो गुना बढ़ा दिया

चौलाई डायबिटीज और मोटापे के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। साथ ही बढ़ते वजन को भी नियंत्रित होता है। इस शोध में शामिल लोगों को तीन महीने तक रोजाना 20 ग्राम चौलाई के सेवन करने की सलाह दी गई। इस शोध का परिणाम चौकाने वाला रहा है। इसके सेवन से डायबिटीज और मोटापे में बहुत आराम मिला। अमरंथ के सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है। साथ ही अमरंथ के सेवन से ह्रदय संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है। अमरंथ में एंटी-डायबिटिक एंड एंटी-ऑक्सीडेटिव के गुण पाए जाते हैं।

Exit mobile version