Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

300 साल बाद गणेश चतुर्थी पर अद्भुत योग, इन राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi

सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi ) के त्योहार का खास महत्व है। विनायक को समृद्धि और बुद्धि का देवता माना जाता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। भगवान गणेश को प्रथम देव माना जाता है। किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले लंबोदर की पूजा की जाती है। इस साल 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह गोचर और त्योहारों पर कई शुभ योग बनते हैं। इस बार 300 साल बाद गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi ) पर विशेष योग बन रहे हैं। जिससे कई राशियों को शुभ फल प्राप्त होगा। गणेश चतुर्थी 2023 के दिन शुक्ल योग और ब्रह्म योग बन रहा है। ऐसे में विनायक 3 राशियों पर विशेष कृपा बरसाने वाले हैं।

मेष राशि

गणेश चतुर्थी मेष राशि वालों को शुभ फल देगी। आपको अपने बच्चों की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। रुके हुए महत्वपूर्ण काम में गति आएगी। गजानन की कृपा से करियर में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको अप्रत्याशित धन मिलेगा। कोई योजना सफल हो सकती है।

मिथुन राशि

गणेश चतुर्थी पर बनने वाले शुभ योग मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थियों को इस अवधि में सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को इस दौरान अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। साझेदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

मकर राशि

गणेश चतुर्थी 2023 पर बनने वाले विशेष योग मकर राशि के लिए शुभ साबित होंगे। व्यापार में विशेष फल की प्राप्ति होगी। मुनाफा भी बढ़ सकता है। इस दौरान कोई यात्रा भी कर सकते हैं, जो फायदेमंद साबित होगी। विघ्ननाशक की कृपा से पदोन्नति मिल सकती है।

Exit mobile version