Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UPI PIN डाले बिना कर सकेंगे पेमेंट, अमेजन पे में आया ये फीचर

UPI PIN से मिलेगी राहत, अमेजन पे में आया फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक फीचर

यदि आप अमेजन पे (Amazon Pay) का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अब ज्यादा सिक्योरिटी मिलने वाली है. अमेजन पे ने भारत में UPI पेमेंट्स के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सपोर्ट जारी कर दिया है. अब यूजर्स UPI PIN डाले बिना फिंगरप्रिंट या फेस रिकॉग्निशन के जरिए पेमेंट कर सकेंगे. कंपनी का कहना है कि इससे ट्रांजैक्शन ज्यादा सुरक्षित और तेज होंगे. यह फीचर खासतौर पर UPI धोखाधड़ी और पिन चोरी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करेगा.

Amazon Pay में कैसे काम करेगा बायोमेट्रिक यूपीआई

Amazon Pay के मुताबिक, यूजर्स अब फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के जरिए यूपीआई पेमेंट्स को ऑथेंटिकेट कर सकेंगे. यह सुविधा पैसे भेजने, दुकान पर स्कैन एंड पे करने, अकाउंट बैलेंस चेक करने और अमेजन पर शॉपिंग के दौरान उपलब्ध होगी. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन एक सिक्योर की (Key) की तरह काम करेगा, जिससे हर बार पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

5,000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर लागू होगी सुविधा

कंपनी ने साफ किया है कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिर्फ 5,000 रुपये तक के यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए मान्य होगी. अगर इससे ज्यादा रकम का भुगतान करना है तो यूजर्स को अब भी यूपीआई पिन डालना होगा. अमेजन का कहना है कि इस लिमिट से सुविधा और सुरक्षा के बीच बैलेंस बना रहेगा.

तेज, आसान और ज्यादा सुरक्षित पेमेंट का दावा

Amazon Pay का दावा है कि यह नया फीचर वन हैंडेड यूसेज के साथ फास्टर ट्रांजैक्शन को संभव बनाता है. फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन की वजह से पिन लीक होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा. कंपनी के अनुसार, यह सुविधा सेंड मनी, स्कैन एंड पे और मर्चेंट पेमेंट जैसे सभी यूपीआई सेक्शन में सीमलेस तरीके से काम करेगी.

Amazon Pay से पहले भी आ चुका है यह फीचर

Amazon Pay बायोमेट्रिक यूपीआई लाने वाली पहली कंपनी नहीं है. अक्टूबर में नावी यूपीआई ने फिंगरप्रिंट और फेस वेरिफिकेशन के साथ यूपीआई पेमेंट्स की सुविधा दी थी. इसके बाद एनपीसीआई ने भी बायोमेट्रिक और वेयरेबल ग्लास बेस्ड ऑथेंटिकेशन को यूपीआई के लिए पेश किया. सैमसंग वॉलेट को भी अक्टूबर के अंत में इस फीचर के साथ अपडेट किया गया था, जिससे साफ है कि यूपीआई इकोसिस्टम तेजी से ज्यादा सुरक्षित बन रहा है.

Exit mobile version