Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जोनल अफसर के पद से हटाई गईं मुलायम सिंह की समधन, अब इस पद की मिली जिम्मेदारी

Ambi Bisht

Ambi Bisht

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की समधन अम्बी बिष्ट (Ambi Bisht) को जोनल अफसर के पद से हटा दिया गया है। अब वह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के तौर पर आधे शहर के गृहकर निर्धारण का काम देखेंगी। करीब पांच साल से वह जोनल अफसर के पद पर थीं। वह कई जोनों की जोनल अफसर रहीं और इस समय जोन तीन में तैनात थीं। इनकी जगह अब नवनियुक्त पीसीएस संजय यादव को तैनात किया गया है। इसे लेकर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

अम्बी बिष्ट (Ambi Bisht) कर निर्धारण अधिकारी थीं। इसी महीने उनका प्रमोशन मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पद पर हुआ है। इसके बाद भी जोनल अफसर का काम देख रहीं थीं। पिछले पांच साल में कई बार उनका तबादला शासन ने किया, मगर वह गईं नहीं।

ढाई साल की बच्ची को पागल कुत्ते ने काटा, मौत से पहले मासूम ने 50 लोगों को काटा

हाल में नगर निगम में राजस्व सेवा से जुड़े 12 से अधिक तबादले हुए, मगर उनका प्रमोशन होने के बाद भी नहीं हुआ। ऐसे में अब अचानक उनका जोनल अफसर पद से हटाया जाना चर्चा का विषय बन गया है। सूत्रों का कहना है कि जो जलवा और अधिकार जोनल अफसर का है, वह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहां है।

किस जोन का देखेंगे काम

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप मिश्रा जोन तीन, चार, छह व आठ का काम देखेंगे। इसी तरह मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अम्बी बिष्ट (Ambi Bisht) जोन एक, दो, पांच व सात के कर निर्धारण का काम देखेंगी। इसको लेकर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह की ओर से आदेश भी जारी किया गया है।

Exit mobile version