Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस जिले में फहराता दिखा ‘अमरीकी झंडा’, प्रशासन में मचा हड़कंप

American flag

American flag

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश में अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के तहत ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान ज़ोर-शोर से चलाया जा रहा है।

हर घर पर तिरंगा फहरा रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नगर पालिका क्षेत्र में एक मकान के ऊपर अमेरिका का झंडा (American flag ) लहरात दिखा जोकि चर्चा का केंद्र बन गया है।

हालांकि फिर गलती का एहसास होने पर शुक्रवार की देर शाम उसे वापस उतार लिया गया। नगर पालिका कार्यालय के सामने पश्चिम बंधे के पास एक बिल्डिंग पर फहराते अमेरिकी झंडा का फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आज हर देशवासी के मन में सेना के प्रति सम्मान का भाव है: सीएम योगी

गौरतलब है कि, स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर आज से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत हुई है। बता दें कि 13 से 15 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में भारतीय ध्वज तिरंगा के उपयोग और फहराने से संबंधित भारतीय ध्वज संहिता के तहत नियमों के तहत तिरंगे का उपयोग और प्रदर्शन जरुरी है. बता दें कि, राष्ट्रीय गौरव का अपमान निवारण अधिनियम 1971 और भारतीय ध्वज संहिता 2002 के द्वारा यह नियंत्रित होता है।

Exit mobile version