• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्पेस में ही रह जाएंगे अमेरिकी वैज्ञानिक, रूस ने दी भयानक धमकी

Writer D by Writer D
13/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। रूस (Russia) ने अमेरिका (America) को बदले की धमकी दी है। रूस ने कहा है कि वो एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री को स्पेस में छोड़ देगा। दरअसल, नासा (NASA) के मार्क वंदे हेई (American Scientist) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में है। दो रूसी अंतरिक्ष यात्री भी उनके साथ हैं। इन सभी को 30 मार्च को रूसी स्पेसक्राफ्ट सोयुज के जरिए वापिस आना है।

लेकिन डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस के मुखिया दिमित्री रोगोजिन ने धमकी दी है कि वो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री को स्पेस में ही छोड़ देंगे या फिर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को ही क्रैश करवाकर पृथ्वी पर गिरवा देंगे। वो ऐसा अमेरिका से बदला लेने के लिए कर सकते हैं। क्योंकि रूसी हमले के खिलाफ यूएएस यूक्रेन का साथ दे रहा है।

मामले को लेकर डेली मेल से बातचीत में मार्क वंदे हेई की मां ने कहा कि ये भयानक धमकी है। जब पहली बार इसके बारे में मुझे पता चला तो मैं बहुत रोई। ये बहुत परेशान करने वाला है। हमलोग बस प्रार्थना कर रहे हैं।

बता दें कि मार्क 355 दिनों की परिक्रमा के बाद लौटेंगे। इससे पहले किसी भी पश्चिमी अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस में इतना समय नहीं बिताया था। लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी रोगोजिन ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर हड़कंप मचा दिया। उन्होंने धमकी दी कि मार्क वंदे हेई को वो अंतरिक्ष में छोड़ देंगे और ISS (अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) से रूसी हिस्से को निकाल लेंगे। जिससे वो नीचे पृथ्वी पर गिर जाएगा।

इसे जो बाइडेन द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का जवाब माना जा रहा है। जिससे रूस के एयरोस्पेस इंडस्ट्री और उसके स्पेस प्रोग्राम को नुकसान होगा।

रोगोजिन ने कहा- क्या आप ISS में हमारे सहयोग को खत्म करना चाहते हैं? अगर ऐसा है तो ISS को अनियंत्रित हो कर यूएएस या फिर यूरोप में गिरने से कौन बचाएगा?

रोगोजिन ने हाल ही में कहा है कि अमेरिका के लगाए गए गैरकानूनी प्रतिबंधों से 500 टन का ISS क्रैश हो कर पश्चिमी देशों में गिर जाएगा।

वहीं इस मामले पर मार्क वंदे हेई की मां ने कहा- ये शर्म की बात है कि मामले का इस तरह से राजनीतिकरण हो रहा है। टेक्सास में रह रही उनकी पत्नी चिंतित हैं। ये उनके लिए काफी कठिन समय है।

पुरानी बातों को याद करते हुए वो बताती हैं कि पहली बार वो अपने पति टॉम के साथ साल 2017 में कजाखस्तान आईं थी। तब उनका बेटा पहली बार 6 महीने के लिए स्पेस में ड्यूटी करने ISS गया था। वो कहती हैं कि तब अलग-अलग देशों के लोग एक साथ काम कर रहे थें। वो नजारा अद्भुत था। उन सभी वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मार्क के रिश्ते बहुत अच्छे थे।

मार्क के पिता कहते हैं कि ये सिर्फ एक शख्स की धमकी है। हालांकि वो रूसी स्पेस एजेंसी के हेड हैं। स्पेस एजेंसी के बाकी लोग बहुत कॉपरेटिव लगते हैं। हमारा बेटा इतनी आसानी से डरनेवाला नहीं है।

वहीं एलन मस्क ने अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री को बचाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि अगर रूसी लोग मार्क को स्पेस में छोड़ देते हैं तो वो अपना SpaceX रॉकेट भेजकर उन्हें बचाएंगे। दूसरी तरफ नासा को विश्वास है कि मार्क तय कार्यक्रम के मुताबिक वापिस लौटेंगे।

Tags: # world newsinternational NewsNASAPresident Volodymyr Zelenskyspaceukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार

Next Post

रूस ने यूक्रेन के सैन्य ट्रेनिंग सेंटर पर दागी मिसाइलें, 180 विदेशी भाड़े के सैनिकों को मारने का किया दावा

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

जंग पर ब्रेक! अमेरिका-इजराइल ने सीजफायर पर लगाई मुहर

08/04/2026
US Forces
अंतर्राष्ट्रीय

WE GOT HIM! ईरान के जबड़े से अपना पायलट निकाल लाया अमेरिका

05/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

01/04/2026
betting app
Main Slider

नेपाल में सट्टेबाजी पर डिजिटल स्ट्राइक, 24 घंटे में सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट बंद करने का आदेश

30/03/2026
Qamar Javed Bajwa
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रमुख कमर जावेद बाजवा की मौत

29/03/2026
Next Post
ukraine-russia war

रूस ने यूक्रेन के सैन्य ट्रेनिंग सेंटर पर दागी मिसाइलें, 180 विदेशी भाड़े के सैनिकों को मारने का किया दावा

यह भी पढ़ें

accident

अनियंत्रित क्रेन के चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार

03/02/2021
Rubina and Kamya dance fiercely on the song 'Yaar Bina Chain Kaha Re'

रुबीना दिलैक और काम्या पंजाबी ने ‘यार बिना चैन कहा रे’ गाने पर जमकर किया डांस

11/06/2021
शशि थरूर ने रस्सी से खींचा ऑटो

शशि थरूर ने रस्सी से खींचा ऑटो, बोले- अमेरिका में 20 फीसदी टैक्स, तो भारत में 260 फीसदी टैक्स

26/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version