Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

 अमेठी : दबंगों ने दलित प्रधान पति को जिंदा जलाकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रधानपति को जिंदा जलाया

प्रधानपति को जिंदा जलाया

मुंशीगंज थाना क्षेत्र में दबंगों ने दलित प्रधान पति को जिंदा जलाकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुंशीगंज क्षेत्र के बंदोईया गांव निवासी ग्राम प्रधान छोटका का पति अर्जुन गुरुवार शाम को गांव से गायब हो गया था। गांव के एक मकान की बाउंड्री में अर्जुन गंभीर रूप से झुलसा हुआ मिला। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण वहां पहुंचे। प्रधानपति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

सहारनपुर : अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो महिलाओं समेत छ घायल

मृतक की पत्नी और ग्राम प्रधान छोटका ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देर शाम पांच लोगों ने पहले उसका अपहरण किया। उसके बाद जला कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है़। बचे आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है़। जिलाधिकारी ने बताया कि किसान बीमा योजना के तहत मृतक के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल शाम को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी कि प्रधानपति घायल अवस्था मे पड़ा है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। घायल प्रधान पति अर्जुन को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी मृत्यु हो गई। पीड़ित की तरफ से पाँच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

Exit mobile version