सियासी अटकलों के बीच पीएम आवास पहुंचे CM योगी, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले सीएम योगी शुक्रवार को 10.30 बजे के करीब यूपी सदन से प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हो गए। वह 11 बजे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच होने वाली बैठक पर यूपी समेत पूरे देश की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इस मीटिंग से आने वाले वक्त में यूपी की राजनीति की बड़ी तस्वीर सामने आ सकती है।

बीते दिन अमित शाह से हुई थी मुलाकात

यूपी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, इस बीच गुरुवार को सीएम योगी दिल्ली पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली। जिसमें कई विषयों पर मंथन किया गया। यूपी सीएम ने इसके अलावा जितिन प्रसाद से भी मुलाकात की, जो हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं।

कुलभूषण जाधव मामले में झुका पाकिस्तान, सजा के खिलाफ अपील की दी मंजूरी

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान यूपी सरकार को कई बार आलोचना का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब अगले साल होने वाले चुनाव से पहले बीजेपी तैयारियों में जुट गई है। बीते दिन ही अमित शाह से अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद ने भी मुलाकात की, ऐसे में बीजेपी की ओर से यूपी में अपने सहयोगियों पर भी फोकस किया जा रहा है।

पिछले महीने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में लगातार बैठकें की थीं, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि यूपी मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव हो सकता है। साथ ही तमाम समीकरणों को साधने के लिए बीजेपी अपने संगठन में कुछ बदलाव भी कर सकती है। हालांकि, अभी तक कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा गया है।

Exit mobile version