• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोड शो के बीच प्रधानमंत्री ने अस्सी में वाहन रुकवा कर ली चाय की चुस्की

Writer D by Writer D
04/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सियासी जंग के अंतिम दौर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) अपने संसदीय क्षेत्र में भाजपा की ओर से आयोजित मेगा रोड शो (Road Show) में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए।

मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री ने लगभग आठ किमी लम्बे रोड शो की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने शहर उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा में रोड शो करने के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। फिर रोड शो के बीच थकान मिटाने और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्होंने अस्सी में पप्पू चाय वाले की दुकान पर वाहन रुकवा कर उनके साथ चाय भी पी।

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पूरा बनारस हुआ मोदी मय

इस दौरान प्रधानमंत्री को अपनों के बीच पाकर कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक हर-हर महादेव का नारा लगाते रहे। प्रधानमंत्री ने रोड शो के दौरान एक छोटी बच्ची को आर्शीवाद भी दिया। बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री गोदौलिया चौराहा, मदनपुरा, अस्सी, रविदास गेट होते हुए बीएचयू के सिंहद्यार पर पहुंचे।

पीएम मोदी के रोड शो के लिए दुल्हन की तरह सजी काशी, हर मोड पर होगा भव्य स्वागत

यहां रोड शो का समापन महामना मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया। कुछ देर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार कर प्रधानमंत्री नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर होते बरेका परिसर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी यहां रात्रि विश्राम करेंगे। 05 मार्च को वह यहीं से सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के खजुरी में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

मैं एक बेटे की तरह नमक का कर्ज आजीवन चुकाउंगा : पीएम मोदी

Next Post

सपा मात्र अपराधियों, माफिया, दंगाईओं की फैक्ट्री बन कर रह गयी है : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Vande Bharat Express
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत से घटीं दूरियां, बढ़ा उत्तर प्रदेश का जुड़ाव

09/11/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047-समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान

09/11/2025
Ram Temple
Main Slider

अयोध्या तैयार: 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी फहराएंगे राम मंदिर के सातों शिखरों पर भगवा ध्वज

09/11/2025
CM Yogi pays tribute to Buddhist religious leader Bhadant Dnyaneshwar
उत्तर प्रदेश

बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

09/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी की महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री

09/11/2025
Next Post
keshav maurya

सपा मात्र अपराधियों, माफिया, दंगाईओं की फैक्ट्री बन कर रह गयी है : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

Anil Rajbhar

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष भ्रमित, उनकी पार्टी ढोंगी है: अनिल राजभर

07/02/2023
Mukhyamantri Abhudaya Yojana

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने रचा इतिहास, यूपीएससी में 13 होनहारों ने लहराया परचम

22/04/2025
stock market

शेयर बाजार: सेंसेक्स में 431 अंकों का उछाल, निफ्टी 13000 के पार

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version