• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार यानी कांग्रेस: अमित शाह

Writer D by Writer D
25/11/2022
in राष्ट्रीय, गुजरात, चुनाव 2022, राजनीति
0
Amit Shah

Amit Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को मध्य गुजरात में तूफानी चुनाव प्रचार किया। उनके निशाने पर कांग्रेस रही। शाह ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे भ्रष्टाचार का पर्यायवाची शब्द तक बताया। उन्होंने कहा कि करोना टीके को लेकर कांग्रेस जनता को गुमराह करती रही, लेकिन प्रधानमंत्री के प्रयासों से महज 13 महीने में देश ने कोरोना टीका बनाकर लाखों लोगों को टीके उपलब्ध कराए।

गुजरात विधानसभा चुनाव में अब गिनती के दिन बचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन दिनों के धुआंधार चुनाव प्रचार के बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत कई केंद्रीय नेताओं ने मोर्चा संभाला। भाजपा की कमजोर स्थिति वाली सीटों पर स्टार प्रचारकों का फोकस रहा। उन्होंने इस दौरान केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं तो विरोधियों को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आरोपों की बौछार के बीच केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने भरुच जिले के वागरा में कहा कि कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार यानी कांग्रेस। उन्होंने कहा कि सोनिया-मनमोहन के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में घोटालों और भ्रष्टाचार का शासन था। कांग्रेस को पोलियो का टीका लाने में 40 साल लग गए, लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार ने महज 13 महीने में टीका लाकर 200 करोड़ डोज लोगों को लगवा दिए।

उन्होंने कांग्रेस पर वैक्सीन का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुटकी ली कि राहुल गांधी भी वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे थे, लेकिन रात के अंधेर में उन्होंने भी वैक्सीन लगवा ली होगी। कोरोना जैसी महामारी के वक्त राजनीति करने को लेकर शाह ने कांग्रेस की आलोचना की। प्रदेश में हुए विकास कामों की चर्चा कर शाह ने कहा कि दहेज और हजीरा को जोड़ने वाले रास्ते का काम शुरू हो चुका है। भरुच में 8 हजार करोड़ रुपये के कामों का भूमिपूजन किया गया। भरुच और अंकलेश्वर को ट्वीन सिटी के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है।

इससे पूर्व उन्होंने दाहोद जिले के झालोद में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के विकास के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने सिर्फ आदिवासी समाज के मत को लूटा। क्षेत्र में बिजली की समस्या को उन्होंने कांग्रेस शासनकाल की देन बताई। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की। शाह ने कांग्रेस पर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में आदिवासियों के लिए मामूली बजट रहता था, लेकिन भूपेन्द्र पटेल की सरकार ने आदिवासियों के कल्याण के लिए एक लाख करोड़ जैसी बड़ी रकम का बजट बनाया। आदिवासियों को जमीन के कागजात दिए गए। उन्होंने कहा कि 75 साल तक कांग्रेस ने किसी आदिवासी को राष्ट्रपति नहीं बनाया। इतना ही नहीं भाजपा ने जब पहली आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया।

Tags: amit shahElection 2022Election newsgujrat assembly electiongujrat newsNational news
Previous Post

गलत बिल जारी करने पर UPPCL सख्त, कर्मचारियों को दीए ये सख्त निर्देश

Next Post

राहुल गांधी और प्रियंका ने भगवान ओंकारेश्वर के किए दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
Rahul Gandhi

राहुल गांधी और प्रियंका ने भगवान ओंकारेश्वर के किए दर्शन

यह भी पढ़ें

Pankaj Tripathi

एक्टर पंकज त्रिपाठी होंगे बिहार निर्वाचन आयोग के आइकन

03/10/2022

सैफ करीना से को नहीं देते सोशल मिडिया से दूर रहने की नसीहत, एक्टर ने बताई वजह

01/10/2021

आज प्रदेश में महिलाएं-बेटियां निडर होकर कहीं भी आ-जा सकती हैं : सीएम योगी

06/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version