• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिशा रवि मामले में अमित शाह, बोले- अपराधी की भी उम्र और पेशा देखेंगे क्या?

Desk by Desk
19/02/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अमित शाह Amit Shah

अमित शाह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर टूलकिट मामले में गिरफ्तार 21 साल की दिशा रवि के बारे में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पहला बयान सामने आया है। शाह ने इस मामले पर दिल्ली पुलिस का बचाव किया है। कहा कि किसी भी अपराधी की उम्र नहीं देखनी चाहिए।

बता दें कि किसान आंदोलन में खालिस्तानी लिंक से लेकर टूलकिट तक के मसले पर हो रही जांच के सवाल पर अमित शाह ने यह बात कही है। कहा कि मैं इस मामले की मेरिट पर नहीं जाना चाहता हूं। पुलिस अपने हिसाब से काम कर रही है, अगर कोई व्यक्ति अपराध कर रहा है, तो क्या उसकी उम्र या पेशा पूछना चाहिए क्या?

अमित शाह ने आगे कहा कि ऐसा करना बिल्कुल गलत है। दिल्ली पुलिस पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रोफेशनल तरीके से काम कर रही है। इसके अलावा अमित शाह ने उन लोगों पर तंज कसा है, जो दिल्ली पुलिस की जांच को लेकर सवाल उठा रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बड़ा गुनाह कर देता है। तो क्या यह कहा जाएगा कि किसान, प्रोफेसर और नेताओं पर मामला दर्ज क्यों किया गया है?

अमित शाह ने कहा कि जेंडर, प्रोफेशन और उम्र के आधार पर अपराध दर्ज नहीं किया जाएगा। शाह ने कहा कि अगर कोई गलत एफआईआर दर्ज की गई है। तो आप कोर्ट जा सकते हैं, अमित शाह ने आगे कहा कि 21 साल की उम्र के कई लोग हैं, लेकिन दिशा रवि को ही क्यों गिरफ्तार किया गया है?

ड्रैगन पहली बार माना गलवान घाटी में मारे गए थे उसके जवान, 10वें दौर की बातचीत कल

अमित शाह ने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस पेशेवर तरीके से काम कर रही है, अगर किसी को कुछ गलत लगता है तो वह अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है। अमित शाह ने आगे कहा कि कानूनी मामलों पर सवाल खड़े करना आजकल एक फैशन बन गया है। गृह मंत्री ने कहा कि अगर कोई संस्था पेशेवर तरीके से काम कर रही है तो उस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।

टूलकिट मामले में पुलिस की सफाई मीडिया में कुछ भी नहीं किया लीक

वहीं दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि उसने किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी टूलकिट साझा करने के मामले में गिरफ्तार दिशा रवि के मामले की जांच से जुड़ी कोई भी जानकारी मीडिया में लीक नहीं की है। दिशा रवि ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अनुरोध किया है कि पुलिस को उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से जुड़ी जांच की कोई भी सामग्री मीडिया में लीक करने से रोका जाए।

पुलिस की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह के समक्ष यह दलील दी। अदालत ने पुलिस को यह हलफनामा दाखिल करने को कहा कि उसने मीडिया को जांच से संबंधित कोई भी सामग्री लीक नहीं की है।

Tags: amit shah on disha ravidisha ravidisha ravi arrestdisha ravi latest newsdisha ravi newshome minister amit shahIndia News in HindiLatest India News UpdatesWest bengal election date 2021अमित शाहदिशा रविदिशा रवि की गिरफ्तारीदिशा रवि न्यूजदिशा रवि पर अमित शाह का बयानपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Previous Post

ड्रैगन ने पहली बार माना गलवान घाटी में मारे गए थे उसके जवान, 10वें दौर की बातचीत कल

Next Post

सत्ता में रहते हुए संयम और संवेदनशील रहना पड़ता है : पीएम मोदी

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
पीएम मोदी PM Modi

सत्ता में रहते हुए संयम और संवेदनशील रहना पड़ता है : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

सरदार वल्लभ भाई पटेल दृढ़ संकल्प और साहस के प्रतीक – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

29/10/2024
bus accident

अनियंत्रित होकर डीसीएम पलटी, एक की मौत, सात अन्य घायल

04/03/2021
Israel Ship Hijack

‘…. यह तो सिर्फ शुरुआत है’, जहाज के हाईजैकर्स ने जारी किया हाईजैकिंग का वीडियो

21/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version