• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ देख इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कही ये बात

Writer D by Writer D
23/12/2025
in मनोरंजन
0
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर ही बॉलीवुड सेलेब्स और बॉलीवुड फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया या अपने ब्लॉग पर बातें करते रहते हैं। वहीं जब मौका है उनके नाती अगस्त्य नंदा की पहली और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) का तो, इस पर बोलने से भला बिग बी पीछे कैसे रह सकते हैं? जल्द रिलीज होने जा रही इस फिल्म को अमिताभ बच्चन ने देखने के बाद अपने ब्लॉग में इसका रिव्यू दिया है।

फिल्म इक्कीस पहले 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के तूफान को देखने के बाद मेकर्स ने इसे फिर 1 जनवरी 2026 को रिलीज करने का फैसला लिया था। इसमें अमिताभ (Amitabh Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के किरदार में हैं, वहीं धर्मेंद्र ने उनके पिता का किरदार निभाया है। बिग बी ने ये फिल्म देखने के बाद उस वक्त को याद किया जब अगस्त्य नंदा का जन्म होने वाला था।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ब्लॉग में लिखा, ”इमोशंस का फ्लो हो रहा है। आज रात जब नाती को फिल्म ‘इक्कीस’ में चमकते देखा। जब उनकी मां श्वेता को लेबर पेन के बाद ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ले जाया गया था, फिर उसका जन्म… कुछ घंटों बाद उसे गोद में लेकर हम ये डिस्कस कर रहे थे क्या उसकी आंखें ब्लू हैं, वो पल जब वो थोड़ा बड़ा हुआ, उसे अपनी बांहों में लेना और उसका मेरी दाढ़ी से खेलना, फिर बड़े होने पर एक्टर बनने का फैसला और आज स्क्रीन पर उसे देखना, जहां फिल्म के सीन्स से नजरें नहीं हट रही थीं।”

ये एक नाना नहीं, सिनेमा प्रेमी बोल रहा है

बिग बी ने आगे बताया कि वो फिल्म का रिव्यू एक नाना के रूप में नहीं, बल्कि एक सिनेमा प्रेमी के रूप में कर रहे हैं। उन्होंने आगे अगस्त्य की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा, ”अगस्त्य की मैच्योरिटी, किरदार को लेकर बिना फिल्टर किए दिखाई गई ईमानदारी, कोई बनावटीपन नहीं, बस 1971 के भारत-पाक युद्ध में 21 साल के बहादुर सिपाही अरुण खेत्रपाल… हर शॉट में परफेक्शन… जब वो स्क्रीन पर आते हैं, आप सिर्फ अगस्त्य को ही देखते रह जाते हैं। ये एक नाना नहीं, सिनेमा प्रेमी बोल रहा है।”

Tags: Amitabh Bachchanikkis review
Previous Post

पाक समर्थक तुर्किए के विमान उड़ा रही Indigo, DGCA ने दी आख़िरी चेतावनी

Next Post

15 गांवों की महिलाओं पर स्मार्टफोन बैन, इस पंचायत का अजीब फरमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajpal Yadav
मनोरंजन

जेल से बाहर के बाद एक्टिव मोड में राजपाल यादव, फैंस से मांगा सपोर्ट

28/02/2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda got married in Udaipur
Main Slider

एक दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, कोडवा परंपरा से फिर होगा विवाह

26/02/2026
Anupama-Tulsi
मनोरंजन

‘अनुपमा’ को पछाड़ इस बहू की बादशाहत लौटी, ये हैं इस हफ्ते के टॉप-20 शोज

20/02/2026
Salman Khan, Salim Khan
Main Slider

वेंटिलेटर सपोर्ट पर सलीम खान, डॉक्टर्स ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

18/02/2026
Rajpal Yadav
Main Slider

3 बजे तक 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करें… राजपाल की बेल पर फंसा पेंच

16/02/2026
Next Post
Smartphones

15 गांवों की महिलाओं पर स्मार्टफोन बैन, इस पंचायत का अजीब फरमान

यह भी पढ़ें

श्रीनगर में 30 सालों के बाद सबसे अधिक सर्द रात

श्रीनगर में 30 सालों के बाद सबसे अधिक सर्द रात का रिकॉर्ड दर्ज

31/01/2021
Why Jacqueline Fernandez's parents are worried about her

आखिर क्यों जैकलीन फर्नांडीज के माता-पिता को सता रही उनकी चिंता

02/06/2021
Navneet Sehgal

कानपुर में स्थापित होगा मेगा लेदर फुटवियर एण्ड एसेसरीज क्लस्टर : सहगल

07/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version