24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्किन और बालों के लिए संजीवनी बूटी है आंवला

Writer D by Writer D
20/01/2023
in फैशन/शैली
0
amla

amla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्किन को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने की चाहत सभी रखते हैं चाहे महिला हो या पुरुष और इसके लिए वे कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन इसके लिए कुदरती तरीके आजमाए जाए तो बेहतर रहता हैं जो प्रभावी परिणाम देते हैं और स्किन को नुकसान होने का डर भी नहीं रहता हैं। ऐसे में आप आंवले (Amla) की मदद ले सकते हैं जो स्किन के लिए संजीवनी बूटी का काम करता हैं और आपकी कई परेशानियों का हल बनता हैं। आंवला (Amla) में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, आय़रन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो त्वचा को पोषित करते हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह किया जाए आंवले का इस्तेमाल की दूर हो त्वचा की परेशानियां…

मृत त्वचा को हटाए

आपकी चेहरे की खूबसूरती कई बार डेड स्किन सेल्स के नीचे दब जाती है। इसकी वजह से स्किन ऑयली, बेजान और दाग-धब्बे नजर आने लगते है। ऐसे में आंवला (Amla) का तेल एक प्राकृतिक स्क्रब का काम करता है। यह शरीर की मृत त्वचा को हटाने और एक्सफोलीएटिंग का काम करता है। इससे स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

इसके लिए आप आंवला (Amla) तेल त्वचा पर लगाएं। त्वचा को हल्के हाथों से गीला करके सूखा बेसन लगाएं। फिर हल्के हाथों से इसे त्वचा पर रगड़ें और सूखने दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। इससे डेड स्किन सेल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

स्वस्थ त्वचा के लिए फायदेमंद

स्वस्थ त्वचा के लिए आंवला तेल बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल यह स्किन को टोंड करके त्वचा में निखार लाने के काम करता है। इसके उपयोग से रोम छिद्र छोटे हो जाते हैं और त्वचा में कसाव आता है। विटामिन सी की मदद से यह चेहरे को खूबसूरत और प्राकृतिक चमक प्रदान करता है।

इस्तेमाल करने का तरीका

आंवला (Amla) तेल का उपयोग करने के लिए आप चेहरे को पहले अच्छे से साफ कर लें। उसके बाद तौलिए से पोंछने के बाद इसे हाथों की मदद से पूरे स्किन पर लगाकर चेहरे और गर्दन वाले हिस्से की मालिश करें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। हालांकि मसाज करते समय चेहरे पर ज्यादा दबाव न बनाएं।

एंटी एजिंग गुण

आंवला में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो आपकी झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कोलेजन के उत्पादन में मदद करते हैं, जिससे कोशिकाओं में वृद्धि होती है। साथ ही प्रोटीन क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करने में भी मदद करता है और आपकी स्किन जवां और निखरी नजर आती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

इसका उपयोग करने के लिए आप नहाने से पहले चेहरे और शरीर की मालिश कर लें। फिर अच्छे फेस मास्क का चेहरे पर उपयोग करें और गुनगुने पानी से नहा लें। इसके बाद आपको हल्का भी महसूस होता है।

शरीर को बनाए चमकदार

आंवला (Amla) तेल का इस्तेमाल आप पूरे शरीर पर कर सकते है। यह त्वचा को अंदर तक मॉइस्चराइजेशन प्रदान करता है। इससे रूखी और फटी त्वचा को हील करने में मदद मिलती है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने का भी काम करता है। इससे स्किन की दरारें को ठीक करने में सहायता मिलती है। आंवला तेल के इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

गर्म पानी से नहाने के बाद आप आंवला तेल की कुछ बूंदें सीधे त्वचा पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। इसे आप चाहे तो धो सकते हैं और सूखने के लिए छोड़ भी सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है।

Tags: beauty benefits of amlabeauty hacksBeauty tips
Previous Post

मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, इन टिप्स को करें फॉलो

Next Post

देसी घी के ये फायदे जानकर चौंक जायेंगे आप

Writer D

Writer D

Related Posts

Propose Day
फैशन/शैली

Propose Day पर ऐसे करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी बात

08/02/2023
Eye Makeup
फैशन/शैली

इन मेकअप टिप्स से बनाएं छोटी आंखों को खूबसूरत

08/02/2023
Short Height Girls
Main Slider

कम हाइट की लड़कियां इन फैशन टिप्स से बनेंगी Stylish

08/02/2023
fashion tips during pregnancy
फैशन/शैली

प्रेगनेंसी में भी दिखेंगी स्टाइलिश, अपनाएं ये फैशन टिप्स

08/02/2023
earrings
फैशन/शैली

चेहरे के अनुसार चुने ईयरिंग्स, खूबसूरती में लगेंगे चार चाँद

08/02/2023
Next Post
desi ghee

देसी घी के ये फायदे जानकर चौंक जायेंगे आप

यह भी पढ़ें

2020 का नोबेल शांति पुरस्कार

विश्व खाद्य कार्यक्रम को मिलेगा वर्ष 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार

09/10/2020

दिवंगत हरबंश कपूर के आवास पर पहुंचे सीएम धामी, अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

13/12/2021
Investment

उत्तर प्रदेशः विकास और निवेश में अगला साल होगा बेमिसाल

28/12/2022
Facebook Twitter Youtube

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

Patna High Court

हाईकोर्ट ने निकाली 550 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

08/02/2023
Akhilesh Yadav

‘नकली संवेदना का नकली चेक’, मुआवजे का चेक खारिज होने पर अखिलेश ने कसा तंज़

08/02/2023
CBSE

CBSE 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

08/02/2023
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version