Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दांपत्य जीवन आ रही हैं समस्याएं, तो करें आंवले के पेड़ से जुड़े ये उपाय

Amla Navmi

Amla Navmi

हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पूजनीय माना जाता है। उन्हीं में से एक है आंवले का पेड़ भी है। शास्त्रों के अनुसार, आंवले (Amla ) के वृक्ष में सृष्टि के रचयिता भगवान विष्णु का वास होता है। जिस घर में आंवले का पेड़ होता है, वहां सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है। ऐसे में हम आपको आंवले (Amla ) के पेड़ से जुड़े कुछ वास्तु नियम बताने जा रहे हैं।

इस दिशा में लगाएं पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आंवले (Amla ) का पेड़ घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस पेड़ इस दिशा में लगाने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। प्रतिदिन इस वृक्ष की पूजा करने और जल देने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है।

इस दिन लगाएं आंवले (Amla ) का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में आंवले (Amla ) का पेड़ लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं। मां लक्ष्मी का भी आगमन होता है। आंवले का पेड़ लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार को शुभ दिन माना जाता है।

जरूर करें यह उपाय

धार्मिक मान्यता है कि आंवले (Amla ) के वृक्ष के निचले भाग में भगवान ब्रह्मा, मध्य भाग में श्रीहरि और तने में देवों के देव महादेव का वास होता है। अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की समस्या आ रही है, तो आंवला एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की शाखाओं पर धागा बांधना चाहिए। इसके बाद दीपक जलाएं और आरती करें। माना जाता है कि इस तरह दांपत्य जीवन हमेशा सुखी रहता है।

Exit mobile version