Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रमुख सचिव ने गोमतीनगर का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर अधिकारियों की लगाई क्लास

Amrit Abhijat

Amrit Abhijat

लखनऊ। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने गुरुवार की रात करीब नौ बजे हजरतगंज (Hazratganj) और गोमती नगर (Gomtinagar) के पत्रकारपुरम (Patrkarpuram) के आसपास का निरीक्षण किया। पहले वह हजरतगंज पहुंचे। यहां मल्टीलेवल पार्किंग के पास गाड़ी से उतरे। पूरा हजरतगंज, हलवासिया तक घूमकर साफ सफाई व्यवस्था देखी। गोमती नगर के पत्रकारपुरम में काफी गंदगी मिली। जिसके लिए उन्होंने जोनल अफसर आकाश कुमार को दस दिन की चेतावनी दी है।

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) के निरीक्षण की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी यहां पहले से मुस्तैद थे। पहले प्रमुख सचिव के चौक क्षेत्र के निरीक्षण की जानकारी हुई लेकिन बाद में हजरतगंज, गोमती नगर पत्रकारपुरम का निरीक्षण करने का फैसला लिया। नगर निगम के अधिकारी आठ बजे से ही हजरतगंज में डटे थे। प्रमुख सचिव ने पूरा हजरतगंज होते हुए नगर निगम मुख्यालय तक निरीक्षण किया। अचानक हजरतगंज क्षेत्र की गलियां देखने की बात कही। उनके गली की तरफ मोड़ने की जानकारी मिलते ही नगर निगम अफसर को पसीना आ गया, क्योंकि गलियों में गंदगी थी हालांकि अधिकारियों ने तत्काल सफाई कर्मचारियों को गलियों की तरफ मूव कर दिया। इससे काफी कुछ सफाई हो गई।

गोमती नगर पत्रकारपुरम के आसपास काफी गंदगी थी। दुकानों के बाहर भी गंदगी फैली हुई थी। थोड़ी दूर पर कई ट्रांसफार्मर लगे हुए थे। उसके आसपास भी काफी गंदगी थी। इस पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई। जोनल अधिकारी आकाश कुमार को उन्होंने चेतावनी दी। कहा कि 10 दिन में व्यवस्था सुधारो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह दोबारा फिर निरीक्षण करने आएंगे। इसी के साथ प्रमुख सचिव ने शहर के अन्य इलाकों में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का नगर आयुक्त को निर्देश दिया।

आगे आगे सफाई कर्मचारी पीछे चल रहे थे प्रमुख सचिव (Amrit Abhijat) 

नगर निगम के अधिकारियों को अंदाजा ही नहीं था की प्रमुख सचिव (Amrit Abhijat) हजरतगंज की गालियां भी देखेंगे।। जब प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से गलियां देखने को कहा तो नगर निगम के अधिकारियों को पसीना आ गया। इसके बाद सारे सफाई कर्मचारी गलियों की तरफ मूव कर दिए गए। फिर आगे आगे सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाते झाड़ू लगाते जा रहे थे।

पीछे से प्रमुख सचिव पैदल आ रहे थे। नाजा मार्केट के पास उन्हें गंदगी दिखाई दी। सड़क भी नाजा मार्केट की तरफ की खराब थी। प्रमुख सचिव ने कहा यह ऐसा क्यों है। यहां गंदगी क्यों है। तो अधिकारी चुप हो गए। फिलहाल यहां उन्होंने किसी को कोई डांट फटकार नहीं लगाई।

Exit mobile version