Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शाहिद कपूर संग नाम जोड़े जाने पर अमृता राव ने की खुलकर बात

Amrita Rao Shahid Kapoor

अमृता राव शाहिद कपूर

नई दिल्ली| साल 2006 में शाहिद कपूर और अमृता राव के लिंकअप की खबरें सुर्खियों में थीं। उस समय शाहिद कपूर, करीना कपूर संग रिलेशनशिप में थे, लेकिन गॉसिपमॉन्गर्स (गॉसिप करने वाले लोग) ‘विवाह’ एक्ट्रेस संग नाम जोड़ने में व्यस्त थे। शाहिद और अमृता को लेकर कई स्टोरीज सामने आईं, लेकिन दोनों में से एक ने भी इस बात को तूल नहीं दिया। 16 साल बाद शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी की। अब उनके दो बच्चे हैं, मीशा और जैन। वहीं, अमृता राव ने आरजे अनमोल से शादी कर घर बसाया।

LPG सिलेंडर पर मई से नहीं मिली सब्सिडी

अमृता राव के घर रविवार की सुबह नन्हे मेहमान ने जन्म लिया। हालांकि, बेटे का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। हाल ही में  इंटरव्यू में अमृता राव ने शाहिद कपूर संग नाम जोड़े जाने पर बात की। उन्होंने कहा कि हम दोनों दोस्त तक नहीं थे, तब भी हमारा नाम जोड़ा गया। शाहिद केवल मेरे अच्छे जानकार थे। दोनों के मन में एक-दूसरे के प्रति काफी रिस्पेक्ट थी।

अमृता कहती हैं, “जब मैं शाहिद कपूर की को-स्टार थी तो वह रिलेशनशिप में थे। हां, ऑडियंस यही चाहती थी कि हम दोनों रियल लाइफ कपल बने, वह भी इसलिए कि ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी काफी सुर्खियों में रही थी। मजाकिया पार्ट वह रहा कि शाहिद और मैं केवल अच्छे जानकार थे। दोस्त तक नहीं थे जो साथ में घूमते हों। बतौर आर्टिस्ट हम एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते थे।”

Exit mobile version