Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपी गिरफ्तार

rape accused arrested

rape accused arrested

लखनऊ। जानकीपुरम पुलिस ने किशोरी से दुराचार और मारपीट करने के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी जानकीपुरम ने बताया कि गुरूवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपितों की गिर तारी के लिए इलाके में पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। इसी दौरान आरोपित मौके पर पहुंच गया। इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा।

इस पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम जानकीपुरम विस्तार निवासी सोनू बताया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारण्ट था।

सड़क किनारे खड़े लोगों पर गिरा अनियंत्रित ट्रक, एक की मौत

आरोपित के खिलाफ स्थानीय निवासी ने किशोरी के साथ दुराचार और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुराचार समेत पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था और किशोरी का मेडिकल कराया था। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल भेजा है।

Exit mobile version