Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक अमेरिकी डॉक्टर जिसे याद रही एक गिलास दूध की कीमत

milk

दूध

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आज हम आपको एक कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आप भी प्रेरित होंगे। इसे पढ़कर आपको भी लगेगा कि मानवता, दया, कृतज्ञता जैसे शब्द इस आधुनिक दुनिया में हैं। ऐसे भी लोग हैं जो दूसरे के किए गए उपकार को मानते हैं, उसके प्रति कृतज्ञ होते हैं। यह सच्ची घटना अमेरिका के प्रसिद्ध डॉक्टर वार्ड केल्ली के जीवन से जुड़ी है। एक गिलास दूध की कहानी। आइए पढ़ते हैं यह प्रेरक कहानी।

एक लड़का स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के लिए गली-मोहल्ले में घर-घर जाकर सामान बेचा करता था। एक दिन ऐसा हुआ कि कोई सामान नहीं बिका और उसे जोरों की भूख लगी थी। उसने सोचा कि अब जो अगला घर आएगा, वहां पर कुछ खाने के लिए मांगेगा। वह एक घर के पास पहुंचा और घंटी बजाई। एक लड़की ने दरवाजा खोला।

उसने हड़बड़ी में लड़की से खाने की जगह एक गिलास पानी मांगा। लड़की अंदर गई और पानी की जगह एक गिलास दूध लेकर आई। लड़के ने दूध पी लिया। लड़के ने पूछा कि एक गिलास दूध के कितने पैसे हुए? लड़की ने कहा कि दया का कोई मूल्य नहीं होता है। इस पर लड़के ने उसे धन्यवाद किया। एक गिलास दूध से उस लड़के के अंदर एनर्जी आ गई। उसे लगा कि दुनिय में भगवान और इंसान दोनों ही हैं।

कई वर्षों के बाद अचानक वह लड़की बीमार हो गई। उसे शहर के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे देखने के लिए डॉक्टर होवार्ड केल्ली को संदेश भेजा गया। उस लड़की के कस्बे का नाम सुनकर डॉक्टर केल्ली एकदम से चौंक गए। तुरंत सीट से उठे और उस लड़की के पास गए। उसे देखकर वे पहचान गए। उन्होंने उस लड़की की दवा की, जिससे उसकी जान बच गई।

डॉक्टर केल्ली ने उस लड़की के अस्पताल के बिल पर एक नोट लिखा। नर्स बिल लेकर उस लड़की के पास आई। बिल देखकर वह लड़की घबरा गई। उसने सोचा कि जान तो बच गई, लेकिन अस्पताल के भारी भरकम बिल से उसकी जिंदगी फिर मुश्किल में पड़ जाएगी। जैसे-तैसे उसने बिल लिया और उसे देखने लगी। बिल पर लिखे नोट को उसने देखा। उस पर लिखा था- एक गिलास दूध से इस बिल का भुगतान हो गया है। नीचे डॉक्टर के हस्ताक्षर थे।

Exit mobile version