Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विभिन्न जनपदों के राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण के हेतु रू 87 करोड़ 66 लाख 63 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

keshav maurya

keshav maurya

उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में विभिन्न जनपदों के राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के 07 चालू कार्यों हेतु रू 87 करोड़ 66 लाख 63 हजार की धनराशि का आवंटन उप्र शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उप्र शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

इन 07 चालू कार्यों में जनपद शाहजहांपुर, फर्रूखाबाद, आजमगढ़, उन्नाव, एटा, बांदा तथा महाराजगंज के कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग अंकित परियोजनाओं पर ही मानक/विशिष्टियों के अनुरूप एवं वित्त विभाग द्वारा निर्गत आदेशों/ज्ञापों तथा बजट मैनूअल और वित्तीय हस्तपुस्तिका के नियमों/स्थाई आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुये व्यय की जायेगी।

धान खरीद केन्द्रों का निरीक्षण करें जिलाधिकारी : योगी

उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Exit mobile version