Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राष्ट्रपति को जहर देने की कोशिश, चॉकलेट और जैम में मिलाया गया था ज़हर

Daniel Noboa

Daniel Noboa

किसी भी देश में राष्ट्रपति से अ​धिक सुरक्षा किसी की नहीं होती है, लेकिन आलम यह हो गया है कि उनको भी जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। इक्वाडोर देश के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ (Daniel Noboa) को जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। राष्ट्रपति को चॉकलेट और जैम में जहर मिलाकर दिया गया था। यह कार्य किसी अज्ञात शख्स का था, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

इक्वाडोर देश के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ (Daniel Noboa) ने बताया कि एक अज्ञात शख्स ने उन्हे सार्वजनिक कार्यक्रम के चॉकलेट और जैम दिया था, जिसमे उसने जहर मिला रखा था। राष्ट्रपति (Daniel Noboa) ने वह चॉकलेट और जैम नही खाया और अपने सुरक्षा गार्ड को दे दिया। बाद में जब उसकी जांच कराई गई तो पता चला कि तीन से अधिक जहरीले केमिकल मिलाए गए थे, जिसे खाने से किसी की भी मौत हो जाती।

नोबोआ (Daniel Noboa) ने बताया कि यह कोई गलती नहीं थी, बल्कि उनकी हत्या करने के लिए एक सोची समझी साजिश थी। उन्होंने बताया कि चॉकलेट और जैम की जांच में मिले जहरीले केमिकल को वह सबूत के तौर पर रखे हुए है। राष्ट्रपति नोबोआ ने तोहफे में मिले चॉकलेट और जैम को खा लिया होता तो उनकी जान सकती थी।

बता दे कि इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ (Daniel Noboa) सात अक्टूबर को एक ग्रामीण क्षेत्र क दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान उनके काफिले पर पथराव कर दिया गया। इस जानलेवा हमले में भी नोबोआ बाल-बाल बच गए। हमले में उनको किसी भी तरह की चोट नहीं आई थी। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Exit mobile version