Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

An IMA delegation met CM Yogi.

An IMA delegation met CM Yogi.

मथुरा। के.एम. यूनिवर्सिटी, मथुरा के प्रो-वाइस चांसलर तथा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन व चिकित्सा निदेशक डॉ. (प्रोफेसर) शरद कुमार अग्रवाल के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) उत्तर प्रदेश के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से शिष्टाचार मुलाकात की।

केएम विवि के प्रो-वाइस चांसलर ने प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था के निरंतर समर्थन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

पंजीकरण व लाइसेंस अवधि को लेकर डॉक्टरों के वार्षिक पंजीकरण को पांच साल में बदलने और प्रदूषण लाइसेंस के नवीनीकरण की अवधि पांच वर्ष लागू करने के निर्णय का स्वागत किया गया। सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदम को लेकर धन्यवाद दिया।

वहीं मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद, डॉ. शरद कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएमए मुख्यालय एवं संरक्षक आईएमए यूपी स्टेट डॉ. शरद कुमार अग्रवाल, प्रदेश आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, डॉ. रबीश अग्रवाल, निर्वाचित अध्यक्ष, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव शाखा सचिव आईएमए लखनऊ आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version