• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्य सचिव ने कैंचीधाम व भवाली-रातिघाट बाईपास का किया निरीक्षण, जून से पहले संचालन के निर्देश

Writer D by Writer D
17/03/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन मंगलवार को नैनीताल जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे। इस दोरान मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कैंची धाम क्षेत्र में जाम की समस्या के समाधान हेतु भवाली-रातीघाट बाईपास, भवाली बाईपास तथा श्री कैंची धाम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बाईपास मार्ग को पर्यटन सीजन से पूर्व जून माह तक हर हाल में प्रारंभ किया जाए।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि भवाली-रातीघाट बाईपास में निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करते हुए यातायात सुचारु किया जाए। स्थायी मोटर पुल के निर्माण तक अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करना प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट तक 18.15 किलोमीटर लंबे बाईपास में से लगभग 8 किलोमीटर मार्ग पर यातायात संचालित है, जबकि शेष भाग में कटिंग और सुरक्षात्मक कार्य प्रगति पर हैं। मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए मोटर पुल का निर्माण भी जारी है।

मुख्य सचिव ने भवाली बाईपास तथा शिप्रा नदी पर निर्मित डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया और इसे यातायात के लिए लाभकारी बताया। साथ ही कैंची धाम मंदिर परिसर में बहुमंजिला पार्किंग, मेडिटेशन सेंटर, पाथवे तथा फैसिलिटेशन सेंटर सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों में वाहनों के प्रवेश और निकासी के लिए पृथक व्यवस्था करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। इसके अतिरिक्त नैनीताल माल रोड में भू-धसाव रोकने हेतु चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत, नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कैंची धाम के बाइपास निर्माण के लिये अधिकारियों को निर्देशित करते मुख्य सचिव आनंद वर्धन।

Tags: Anand Bardhan
Previous Post

भाजपा नेता की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, हत्यारे ने मौत तक किया इंतजार

Next Post

मुख्यमंत्री ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

यह भी पढ़ें

आदेश के बावजूद भी नही शुरू हो सका ककरहवा बॉर्डर से ट्रेड रुट

16/05/2025
akhilesh yadav

सरकार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कर दे तो भ्रष्टचार खत्म हो जायेगा : अखिलेश

23/01/2021
Pitru Paksha

कब है सर्व पितृ अमावस्या? इस विधि से करें पितरों को विदा

17/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version