Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मेरे लिए दल मायने नहीं रखता, हम अपने चेहरे और जनता के आशीर्वाद से जीतते हैं: अनंत सिंह

Anant Singh

Anant Singh

पटना। बिहार में जारी चुनावी घमासान के बीच पैरोल पर बाहर आए अनंत सिंह (Anant Singh) उर्फ़ छोटे सरकार सुर्खियों में बने हुए हैं। वह लगातार एनडीए की जीत का दावा कर रहे हैं। ग़ौरतलब है कि उनकी पत्नी नीलम देवी मोकामा से राजद विधायक हैं। पति एनडीए गठबंधन के जीत का दावा कर रहे हैं।

सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के बीच एक समाचार चैनल को अनंत सिंह (Anant Singh) ने बताया कि वह जदयू से कैसे राजद में आए। चुनावी जीते फिर उनकी सदस्यता गई। पत्नी नीलम देवी विधायक बनी और अब वह एनडीए गठबंधन के हिस्सा हैं।

अनंत सिंह (Anant Singh) ने कहा कि जब विधानसभा चुनाव हो रहा था, तो जेल में थे। हम थोड़े ही ना राजद के पास टिकट मांगने गए थे। उन्होंने टिकट दे दिया चुनाव लड़े जीत गए। वहीं आर्म्स के झूठे केस सज़ा हो गया तो सदस्यता चली गई, जिसके बाद पत्नी चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की।

अनंत सिंह (Anant Singh) ने कहा कि मेरे लिए दल और सिंबल कोई मायने नहीं रखता है। हम अपने चेहरे और जनता के आशीर्वाद से जीतते हैं। जनता मेरे लिए भगवान है और वह मुझे भगवान मानती है। सीता राम भगवान को मानते हैं। धर्म और जाति के नाम पर किसी को भ्रमित नहीं करते हैं। सभी इंसान मेरे लिए एक समान है।

अनंत सिंह (Anant Singh) से जब यह सवाल किया कि आप जदयू में थे राजद से चुनाव लड़े और एनडीए के समर्थन में हैं। ऐसा क्यों? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे जहां इज़्ज़त मिलेगी मैं वहा जाऊंगा। मेरी पत्नी राजद से विधायक है, तो काहे ना उसके जीतते ही फ्लैट दे दिया। अभी कुछ दिन पहले दिया गया।

जेल गए तो राजद वालों ने एक शब्द नहीं बोला। कांग्रेस के समय मे बिजली तार और पोल था। राजद का समय आया तो बिजली तो दूर पोल और तार दोनों गायब हो गया। नीतीश कुमार के शासनकाल में स्थिति बेहतर हुई। इसलिए जनता के हित में जो रहेगा और मुझे इज़्ज़त देगा। हम उसके साथ रहेंगे।

इसी दौरान उन्होंने एक सवाल का बड़ा मजेदार जवाब दिया उन्होंने कहा कि हम वही करते हैं जो मन करता है। पत्रकार ने जब पूछा कि जेल में जाने का मन तो नहीं करता होगा। इस पर उन्होंने तपाक से जवाब दिया। अनंत सिंह ने कहा कि मेरा जेल भी जाने का मन करता है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि जेलो जाने का मने करता है त जाते हैं। ऐसे नहीं जाते हैं। मेरे मन में जो आएगा वह करेंगे। अनंत सिंह का यह बयान वायरल हो रहा।

Exit mobile version