• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाजवादी पार्टी की रैलियों में रोज दिख रही भगदड़,मारपीट और अराजकताः योगी

Writer D by Writer D
22/05/2024
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर : लोकसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं। पूरे देश में एक ही स्वर है-‘फिर एक बार मोदी सरकार’, ‘अबकी पार-400 पार’। यह सुनते ही समाजवादी पार्टी की स्थिति बहुत बुरी हो जाती है। यह क्षेत्रीय पार्टी 60-62 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। मध्य प्रदेश के खजुराहो में इनके प्रत्याशी ने नामांकन ही गलत भर दिया। कोई लड़ने के लिए नहीं मिला। जब सपा व कांग्रेस के लोग सत्ता के कोसों दूर हैं, तब भी अपने नेता का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं। समाजवादी पार्टी में अभी रोज भगदड़, मारपीट, अराजकता व नूराकुश्ती दिख रही है। जब यह सत्ता में रहे होंगे तो कैसे उत्तर प्रदेश की जनता का खून चूसकर शोषण किया होगा, यह किसी से छिपा नहीं है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहीं। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने बुधवार को पहली रैली में जौनपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह को चुनाव चिह्न कमल के फूल पर 25 मई को वोट देने की अपील की।

रामभक्त भारत को ताकतवर बना रहे तो रामद्रोही देश का विरोध कर रहे हैं

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि एक तरफ रामभक्त हैं, जो राम के लिए सर्वस्व न्योछावर करते हुए भारत को ताकतवर बनाना चाहते हैं, दूसरी तरफ रामद्रोही राम के साथ ही भारत का विरोध कर रहे हैं। यह कहते हैं कि पाकिस्तान को धमकी मत दीजिए, उसके पास एटम बम है। दाने-दाने के लिए मोहताज पाकिस्तान की धमकी भारत जैसे उस बड़े देश को देते हैं, जो सबसे बड़ी उभरती अर्थव्यवस्था है। सपा-कांग्रेस नेताओं को ऐसा कहते तनिक भी संकोच नहीं होता है। रामद्रोही जातिवादी-परिवारवादी राजनीति करते हैं। यह आपको जाति के नाम पर भी लड़ाएंगे।

कांग्रेस ने अव्यवस्था व अराजकता का ठेका ले लिया है

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस ने ढूंढ-ढूंढकर दागी, भ्रष्ट व परिवारी दलों के साथ गठबंधन कर देश में अव्यवस्था और अराजकता का ठेका ले लिया है। मोदी जी के नेतृत्व में बदलते भारत में विकास व गरीब कल्याण के अनेक कार्य हो रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में भारत 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहा है तो 23 करोड़ पाकिस्तान वाले भूख से मर रहे हैं। पाकिस्तान का राग अलापने वालों का बोरिया बिस्तर चार जून को बांध दीजिए और कहिए कि भारत पर बोझ न बनो, पाकिस्तान जाकर भीख मांगो। इस बार सत्ता में आने पर मोदी सरकार 70 वर्ष से ऊपर के हर व्यक्ति को आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख उपचार की सुविधा मिलेगी। देश में चार करोड़ गरीबों के मकान बन गए हैं, शेष बचे गरीबों के मकान भी इस बार बन जाएंगे।

विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर, स्वतंत्र भारत में कोई भी यह कर नहीं देगा

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि इंडी गठबंधन का घोषणा पत्र कहता है कि कांग्रेस सरकार आने पर पिछड़ी, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति का आरक्षण मुसलमानों को दे देंगे। यह लोग सत्ता में आने पर संपत्ति का सर्वे करवाएंगे और पूर्वजों से विरासत के रूप में आपको मिली संपत्ति पर टैक्स लगाकर आधी संपत्ति ले लेंगे, फिर पाकिस्तान-बांग्लादेशी से आए घुसपैठिये मुसलमानों को दे देंगे। इन्हें लूट मचाने और सेंधमारी की छूट नहीं देना है। यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है।

सपा वाले भीख मांगने भी जाएंगे तो माताएं-बहनें चप्पल लेकर दौड़ा लेंगीः योगी

स्वतंत्र भारत में कोई भी जजिया कर नहीं देगा। शाहजहां ने अपनी जीवनी में लिखा है कि औरंगजेब जैसा कमबख्त पुत्र किसी का न हो। औरंगजेब का जजिया कर हिंदुओं पर लागू होता था। सपा-कांग्रेस के गठबंधन में घुसी औरंगजेब की आत्मा को बेनकाब करना है।

अबकी बार-400 पार में हमें जौनपुर सीट भी चाहिए

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि कृपाशंकर सिंह ने सामान्य परिवार में जन्म लिया, लेकिन परिश्रम व पुरुषार्थ की बदौलत मुंबई में अलग पहचान बनाई है। अपील की कि 400 पार में हमें जौनपुर सीट भी चाहिए। 10-10 घरों में जाइए और संपर्क कीजिए। 25 मई को हर मतदाता को मतदान केंद्र ले जाकर कमल खिलाइए। पानी-पहचान, विकास के लिए तरसाने और माफिया को संरक्षण देने वाले सपा की जमानत जब्त कराइए।

जनसभा स्थल पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, विधायक रमेश चंद मिश्र, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, सत्यपाल सिंह सैनी, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह आदि की मौजूदगी रही।

Tags: cm yogiJaunpur newslok sabha elections 2024up newsYogi News
Previous Post

सपा वाले भीख मांगने भी जाएंगे तो माताएं-बहनें चप्पल लेकर दौड़ा लेंगीः योगी

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की भेंट, चारधाम यात्रा पर हुई चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
राजनीति

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा का सशक्त मॉडल

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

31/01/2026
Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
Next Post
Dhami met the Governor

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की भेंट, चारधाम यात्रा पर हुई चर्चा

यह भी पढ़ें

CSIR-UGC NET

CSIR-UGC-NET एग्जाम स्थगित, NTA ने बताई ये वजह

21/06/2024

बीजेपी का झण्डा लगी SUV में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

19/04/2022

Relationship : कहीं आपका बॉयफ्रेंड आपका इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है?

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version