• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आंध्र प्रदेश सरकार का ऐलान,प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों का किया अधिग्रहण

90 प्रतिशत सहायता प्राप्त प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों का किया अधिग्रहण, अब सरकारी नियमों से संस्थान चलेंगे।

Desk by Desk
29/09/2021
in Categorized
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आंध्र प्रदेश। आंध्रप्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी सरकारी सहायता प्राप्त निजी स्कूल-कॉलेजों को अपने अधिकार में लेने का फैसला करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों को अपने कब्जे में ले लिया है, और अब उन्हें सरकारी संस्थानों के रूप में चलाया जाएगा।

आयुक्त महाविद्यालय शिक्षा एवं निदेशक स्कूल शिक्षा की तरफ से सोमवार को अनुदान सहायता संस्थानों और उनके स्टाफ को अटैच करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है।

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

शिक्षा मंत्री आदिमुलपु सुरेश ने कहा कि, अनुदान सहायता संस्थानों द्वारा कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए कर्मचारियों को फिर से नियुक्त किया जाएगा और उन्हें उन कॉलेजों और स्कूलों में भेजा जाएगा जहां उनकी आवश्यकता होगी।

वहीं इस फैसले के बारे में बताते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा था कि, सरकारी संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता निजी संस्थानों के बराबर है और इसलिए सहायता प्राप्त-निजी प्रतिष्ठानों की कोई आवश्यकता नहीं है। वो या तो उन्हें बंद कर देंगे और कर्मचारियों को अन्य सरकारी संस्थानों में फिर से तैनात करेंगे, या पर्याप्त छात्र होने पर राज्य उन्हें चलाएगा।

महबूबा मुफ्ती फिर हुई नजरबंद, ट्वीट कर दी जानकारी

सरकार ने दिए तीन विकल्प

शिक्षा मंत्री ने बताया कि, सरकार ने इन संस्थानों अपने अधिकार में लेने के तीन विकल्प दिए थे। जिसमें पहला स्वेच्छा से अनुदान सहायता से वापस लेना, दूसरा सरकार को अपनी संपत्ति सौंपना और तीसरा संस्थानों को निजी निकायों के रूप में चलाते रहना है। मंत्री ने कहा कि कई संस्थानों ने सहायता अनुदान का दर्जा छोड़ दिया है और अपने कर्मचारियों को सौंप दिया है, जबकि कुछ ने अपनी संपत्ति भी छोड़ने पर सहमति जताई है। जो संस्थान इनमें से किसी भी विकल्प को स्वीकार नहीं करते हैं, उनकी मान्यता समाप्त हो जाएगी।

निजी शिक्षण संस्थानों की हालत खराब

वहीं एक अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर सहायता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों की हालत खराब है। सरकार से पैसे लेने के बावजूद प्रबंधन छात्रों के लिए अलग शौचालय, पीने के पानी के आउटलेट आदि जैसी बेहतर सुविधाएं बनाने को तैयार नहीं है। राज्य सरकार सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को अनुदान के रूप में 500 करोड़ रुपए प्रदान करती है, इसके अलावा मिड-डे मील योजनाओं और पात्र छात्रों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति पर खर्च करती है। शिक्षा विभाग पहले ही 150 डिग्री कॉलेजों, 122 जूनियर कॉलेजों और सरकारी सहायता प्राप्त 2,500 से अधिक स्कूलों को सूचित कर चुका है कि वो उन्हें अपने कब्जे में ले लेगा।

Tags: Andhra PradeshAndhra Pradesh governmentschools colleges
Previous Post

हक़-सच की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा : सिद्धू

Next Post

मथुरा जा रही बस और ट्रक में भीषण टक्कर, पांच यात्री घायल

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post

मथुरा जा रही बस और ट्रक में भीषण टक्कर, पांच यात्री घायल

यह भी पढ़ें

NEET UG

NTA ने जारी किया नीट यूजी 2025 रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोरबोर्ड

14/06/2025
Arrested

हत्या की घटना में फरार 15 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

05/04/2023
benefits of paneer

पनीर हमें अपनी डाइट में क्यों शामिल करना चाहिए, और क्या है इसके साइड इफेक्ट?

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version