• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में फिर मंडराया COVID-19 का संकट, इस राज्य ने जारी की एडवाइजरी

Writer D by Writer D
23/05/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूरे देश में एक बार फिर COVID-19 का संकट मंडरा रहा है। इसी के चलते आंध्र प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच एक एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने बुजुर्गों (60 वर्ष से अधिक आयु के) और गर्भवती महिलाओं को सख्ती से घर के अंदर रहने की सलाह दी है।

साथ ही संक्रमण न फैले और जिन हालातों का देश ने पहले सामना किया था वो फिर से पैदा न हो जाए इसी के चलते सरकार ने एडवाइजरी जारी की है कि प्रार्थना सभा, सामाजिक समारोह, पार्टियां, समारोह वगैरह जैसे सभी सामूहिक समारोहों को रोकें। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर सभी लोग COVID-19 गाइडलाइन का पालन करें।

बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को सलाह

COVID-19 के समय बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को इससे अधिक बचने की जरूरत है। इसी के चलते एडवाइजरी में कहा गया, बुजुर्गों (60 वर्ष से अधिक) और गर्भवती महिलाओं को सख्ती से घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। नियमित रूप से हाथ धोएं, खांसते/छींकते समय मुंह ढंकें और अपने चेहरे को छूने से बचें। ज्यादा वायरल फैलने वाले इलाकों में मास्क पहनें। अगर आप भीड़भाड़ वाले या खराब हवादार स्थान पर हैं, तो मास्क पहनने से वायरस के प्रसार को कम करने में मदद मिल सकती है।

साथ ही कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में कोविड-19 के टेस्ट की अहमियत बताते हुए कहा गया है कि कोविड-19 मामलों की जल्द पहचान करने और उन्हें अलग करने में जांच एक महत्वपूर्ण कदम है। कोविड प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले व्यक्ति को जांच करवानी चाहिए।

कोरोना (Corona) के लक्षण

साथ ही एडवाइजरी में कोरोना (Corona) के लक्षण भी बताए गए हैं। कोरोना के लक्षण व्यक्ति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। बुखार या ठंड लगना, खांसी, थकान, गले में खराश, स्वाद या स्मैल का न होना, सिरदर्द, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, बहती नाक या नाक बंद होना, उल्टी या दस्त शामिल है। अगर बताए गए लक्षण आपको अपने शरीर में दिखाई दें तो इसकी पुष्टि करने और इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा पर जाएं। अगर आप बीमार हैं तो घर पर रहें-अगर आप अस्वस्थ महसूस करते हैं, तो घर पर आराम करके और संपर्क से बचकर दूसरों की सुरक्षा करें।

COVID-19 से निपटने के लिए तैयारी तेज

COVID-19 अगर देश में बढ़ता है तो हालातों से निपटने के लिए अभी से तैयारी की जा रही है, स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को मास्क, पीपीई किट और ट्रिपल-लेयर मास्क की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश दिया है। हाल ही में, भारत सहित कई एशियाई देशों ने कोविड-19 मामलों में की सूचना दी है, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि देश में हालात नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

19 मई, 2025 तक, भारत में सक्रिय COVID-19 मामलों की संख्या 257 थी। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

Tags: corona returncorona virusCOVID-19latest corona updates in india
Previous Post

बेस्ट है ये टेस्टी और हेल्दी डिश, किसी को भी नहीं करती निराश

Next Post

आज पहुंचेंगी राम दरबार की दिव्य मूर्तियां, इस दिन पूरा होगा मंदिर

Writer D

Writer D

Related Posts

Camping
Main Slider

एडवेंचर के हैं शौकीन, तो इन जगहों पर लें कैंपिंग का रोमांच

18/09/2025
Turmeric
Main Slider

बालों पर जादुई असर डालती है हल्दी, जानें इससे मिलने वाले फायदे

18/09/2025
Guru Brihaspati
Main Slider

इस दिन गुरु का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

18/09/2025
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस कब मनाया जाएगा? जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त

18/09/2025
Sharadiya Navratri
Main Slider

नवरात्रि में इस दिशा में स्थापित करें कलश और मूर्ति, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

18/09/2025
Next Post
Ram Mandir

आज पहुंचेंगी राम दरबार की दिव्य मूर्तियां, इस दिन पूरा होगा मंदिर

यह भी पढ़ें

Intelligence Bureau

IB के इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिंक एक्टिव, यहां करें अप्लाई

28/01/2023
Huma Qureshi's web series 'Maharani' will stream on SonyLive on May 28

28 मई को  हुमा कुरैशी की वेब सीरीज ‘Maharani’ सोनीलाइव पर होगी स्ट्रीम

10/05/2021
Kitchen

खाना बनाते समय करें ये एक काम, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी

12/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version