Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हथिनी कुंड बैराज से बरामद हुआ आंध्र प्रदेश की महिला का शव

Dead Body

Dead body

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के हथिनी कुंड बैराज से मछुआरों ने 24 वर्षीय युवती शेख तस्नीम फातिमा का शव आज बरामद कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. एस चनप्पा ने बताया आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिला निवासी नजीर की बेटी तस्नीम को सहारनपुर के दो युवक 28 जुलाई को घुमाने के बहाने हथिनी कुंड बैराज पर ले गये थे और वहां उसके धक्का देकर मार दिया था। इस मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने सहारनपुर पुलिस की मदद से आरोपी युवक वासीद और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वासीद कुछ दिन पूर्व इस युवती को विजयवाड़ा से बहला फुसलाकर सहारनपुर अपने साथ ले आया था। युवती वासीद पर निकाह करने का दबाव बना रही थी। वासीद इसके लिए तैयार नहीं था।

युवती के द्वारा निकाह करने के दबाव के चलते उसने उसे मिर्जापुर इलाके में हरियाणा सीमा पर यमुना नहर में डूबोकर मार दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशादेही पर पुलिस युवती का शव तलाश रही थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version