• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेट्रो की पहली यात्री बनी एंद्री-भव्या, फूल और चॉकलेट देकर किया यात्रियों का स्वागत

Writer D by Writer D
29/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कानपुर के निरालानगर स्थित रेलवे मैदान से मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। आज सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चार मेट्रो ट्रेनें आईआईटी से मोतीझील के बीच दौड़ने लगी।

मेट्रों ट्रेन का पहला टिकट इंद्रानगर की रहने वाली एंद्री द्विवेदी और भव्या द्विवेदी ने अपने पिता डीके द्विवेदी के साथ मेट्रो की पहली ट्रेन का सफर आईआईटी से मोतीझील तक किया। उन्होंने बताया कि बच्चों की जिद थी कि मेट्रो में घूमना है।

इसलिए बच्चों को लेकर 5.15 पर स्टेशन आ गया था। स्टेशन पर टिकट का वितरण 5.45 पर शुरू हुआ। पहली ट्रेन में 40 लोगों ने यात्रा की। जिसमें बच्चों से लेकर महिलाएं, युवा और पुरूष शामिल रहे। ट्रेन चलते ही युवा इंडिया- इंडिया के नारे लगाने लगे और कानपुर मेट्रो ट्रेन में सफर करने का उनके अंदर काफी उत्साह भी दिखा। खूब सेल्फी भी ली।

मेट्रो की पहली ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को यूपीएमआरसी के अफसरों ने यात्रियों को फूल और चॉकलेट देकर उनका स्वागत किया। उन्हें शुभ यात्रा करने की कामनाएं भी दीं।

मेट्रों ट्रेन का शुभारंभ आईआईटी कल्याणपुर से हुआ। पहली ट्रेन के यात्रियों को पायलट धीरेंद्र यादव और राम संभार यादव रहे।

शेयर बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 104 अंक उछला

कानपुर में एक मेट्रो स्टेशन से दूसरे मेट्रो स्टेशन तक का किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आईआईटी से मोतीझील तक नौ किलोमीटर की यात्रा करने के लिए 30 रुपये का टिकट कटाना पड़ेगा। जिस स्टेशन तक का टिकट लिया है, उससे ज्यादा यात्रा करने पर डिफरेंस (अतिरिक्त भाड़ा) वसूला जाएगा।

टिकट भी अधिकतम दो घंटे ही मान्य रहेगा। वहीं यदि आपने एक बार टिकट ले लिया तो रिफंड या कैंसिल नहीं होगा। टिकट क्यूआर कोड युक्त होगा। जिस स्टेशन से टिकट लिया है, यदि यात्री उसी स्टेशन में उतरना चाहेगा तो इसके लिए समयसीमा 20 मिनट निर्धारित की गई है। इसी तरह जिस स्टेशन तक का टिकट लिया है, उस स्टेशन से बाहर निकलने की अधिकतम समयसीमा दो घंटे है।

यदि कोई यात्री आईआईटी से मोतीझील तक जा रहा है, किसी कारणवश उसे यात्रा गीता नगर तक ही करनी है। लेकिन उसके पास टिकट मोतीझील तक का है। यदि यात्री ने गीता नगर स्टेशन में उतरने की कोशिश की तो एएफसी (आटोमैटिक फेयर कलेक्शन) मशीन में टिकट टच करने पर गेट नहीं खुलेगा। उचित वजह बताने पर गार्ड यात्री को बाहर निकालेंगे। इसके विपरीत जिस मेट्रो स्टेशन तक का टिकट लिया है, यदि उससे आगे के स्टेशनों तक यात्रा की तो जितने ज्यादा स्टेशनों तक की यात्रा की होगी, उसका भाड़ा वसूला जाएगा।

यात्रा                    किराया

एक स्टेशन तक    10 रुपये

दो स्टेशन तक        15 रुपये

तीन से छह स्टेशन तक    20 रुपये

सात से नौ स्टेशन तक    30 रुपये

(नोट – मेट्रो टिकट से प्रवेश के बाद उसी स्टेशन से निकास की समय सीमा अधिकतम 20 मिनट, अन्य स्टेशनों से निकास की समय सीमा अधिकतम 2 घंटे)

Tags: Kanpur Metrokanpur newsup news
Previous Post

शेयर बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 104 अंक उछला

Next Post

CM योगी ने अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का किया ऐलान, रसोइयों को मिलेगी ये सुविधा

Writer D

Writer D

Related Posts

Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
Next Post

CM योगी ने अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का किया ऐलान, रसोइयों को मिलेगी ये सुविधा

यह भी पढ़ें

Truck-Trolley Collision

कैंटर की टक्कर से किसान की मौत

09/11/2022
Steve Smith

भारत से हारने के बाद स्टीव स्मिथ का बड़ा एलान, वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास

05/03/2025
gauri khan suhana khan

‘स्किन कलर’ पोस्ट के बाद मां गौरी खान ने लिखी महिला सशक्तीकरण पर पोस्ट

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version