Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अंगद बेदी ने खास अंदाज में दी नेहा धूपिया को जन्मदिन की बधाई

Neha Dhupia

Neha Dhupia

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इस खास मौके पर नेहा धूपिया के पति व अभिनेता अंगद बेदी ने नेहा धूपिया (Neha Dhupia)  को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की है, जिसमें नेहा के साथ अंगद भी हैं। अंगद बेदी ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-‘जन्मदिन की बधाई मेरी जूसी लूसी !’

अंगद बेदी के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं और साथ ही नेहा को जन्मदिन की बधाई भी दे रही हैं।

उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia)  और अंगद बेदी ने लम्बे समय तक एक -दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद 10 मई, 2018 को शादी की थी। शादी के छह महीने बाद 18 नवंबर 2018 को नेहा और अंगद अपनी पहली बेटी मेहर के माता- पिता बन गए थे। वहीं 3 अक्टूबर ,2021को नेहा और अंगद अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने।

दिल्ली में रद्द हुआ मुनव्वर फारूकी का शो, पुलिस ने इजाजत देने से किया इंकार

नेहा धूपिया अब भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है।

Exit mobile version