• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में मॉडल केंद्र के रूप में विकसित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Writer D by Writer D
29/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Anganwadi

Anganwadi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए आंगनबाड़ी (Anganwadi)  केंद्रों की अवस्थापना सुविधाओं को और बेहतर बनाने के साथ ही उनको मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने जा रही है। प्रदेश सरकार का मानना है कि सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की अच्छी देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी। उनके पोषण और सेहत से संबंधित कार्यशालाओं के जरिए उन्हें अधिक जागरूक किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के आला अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी जनपदों के आंगनबाड़ी (Anganwadi) केंद्रों में बिजली, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, रसोई घर में सिंक के साथ नल से जल की व्यवस्था की जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ-सफाई के विशेष प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम पुख्ता किए जाए।

यही नहीं, निर्देशों के क्रम में आंगनबाड़ी (Anganwadi) कार्यकत्रियों को भी अपनी जिम्मेदारी को और गंभीरता के साथ निर्वहन के लिए भी कहा गया है। इसके अनुसार, उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को पोषक आहार वितरित किया जाए।

दूसरे चरण का कार्य होगा शुरू

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि विभागीय आंगनबाड़ी (Anganwadi)  केंद्रों को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में अपग्रेड किए जाने के लिए प्रथम चरण में आठ आकांक्षात्मक जनपदों के 2,349 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए धनराशि 30 मार्च 2023 को आवंटित की जा चुकी है। वहीं 28 मार्च के दूसरे चरण में 38,120 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड किए जाने के लिए भारत सरकार से धनराशि की मांग की गई है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

विपक्षी पार्टियों का फेल इंजन भ्रष्टाचार, अपराधीकरण का फैलाता था प्रदूषण: सीएम योगी

Next Post

काशी को स्मार्ट सिटी से आगे अब वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना है : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi inaugurated 15 Seva Shakti Kendras
Main Slider

मिशन शक्ति अभियान नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण: सीएम योगी

07/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी पुलिस ने साढ़े आठ लाख वाहनों को किया चेक, 9 हजार से अधिक वाहनों से हटाई काली फिल्म

07/10/2025
CM Yogi
Main Slider

सफाई कर्मचारी के साथ अप्रिय घटना पर 35-40 लाख देने की करेंगे व्यवस्था: सीएम योगी

07/10/2025
azam khan
Main Slider

बड़प्पन है उनका एक बकरी-भैंस चोर से मिलने आ रहे… अखिलेश के आने से पहले आजम खां का तंज

07/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

सरकार विकास और जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: एके शर्मा

07/10/2025
Next Post
CM Yogi

काशी को स्मार्ट सिटी से आगे अब वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना है : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

सांसद के खिलाफ लोगों ने अध्यक्ष अनुशासन समिति को प्रेषित ज्ञापन डीएम को सौंपा

31/07/2025
Big B's Global Appeal in Corona Epidemic, We Need Your Help

कोरोना महामारी में बिग बी की ग्लोबल अपील, हमें आपकी सहायता की जरुरत

10/05/2021
Mayawati

अंबेडकर पार्क से हाथी की प्रतिमा चोरी होना शर्मनाक: मायावती

28/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version