• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनिल देशमुख की बड़ी मुश्किलें, CBI को लगा बेटों की आधा दर्जन कंपनियों का पता

Writer D by Writer D
05/05/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anil Deshmukh

Anil Deshmukh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सौ करोड़ वसूली मामले में आरोपों का सामना कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती ही का रही है। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे वैसे रोज एक नया खुलासा हो रहा है।

ऐसा ही भ्रष्टाचार के मामले में वित्तीय मोर्चे पर एक नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की जांच कर रही सीबीआई को देशमुख के बेटों की आधा दर्जन कंपनियों के बारे में पता चला है। इस मुद्दे पर देशमुख ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। देशमुख पर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाए थे।

द इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट में में सीबीआई सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि देशमुख के दो बेटों- सलिल और ऋषिकेश की 6 कंपनियों के बारे में पता चला है। भ्रष्टाचार मामले की जांच के बीच सीबीआई दोनों बेटों की कंपनियों के आर्थिक रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। इसमें कोलकाता स्थित जोडियाक डीलकॉम प्राइवेट लिमिटेड का नाम भी शामिल है। यह कंपनी कोलकाता की मर्केंटाइल बिल्डिंग में है।

देश के सबसे बुजुर्ग धर्मगुरु डॉ. फिलिपोज मार क्रायसोस्टोम का 103 साल की उम्र में निधन

खास बात है कि कोलकाता स्थित कंपनी जिस पते पर संचालित की जा रही है, उसे शेल कंपनियों का हॉटस्पॉट कहा जाता है। शेल कंपनियां से मतलब ऐसी कंपनियों से हैं, जो रजिस्टर्ड तो होती हैं, लेकिन खास तौर से कोई आर्थिक संचालन नहीं करती हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार की तरफ से नियुक्त की गई टास्क फोर्स ने साल 2017 में यहां 400 से ज्यादा शेल कंपनियों की पहचान की थी। बाद में सरकार की तरफ से कई कंपनियों को बंद करा दिया गया था।

हालांकि, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के आंकड़े बताते हैं कि इस बिल्डिंग में 100 से ज्यादा कंपनियां अभी भी काम कर रही हैं। कम से कम 30 सक्रिय कंपनियों का पता जोडियाक डीलकॉम के पते पर ही रजिस्टर्ड है।

ममता बनर्जी का शपथ ग्रहण, तीसरी बार बनी बंगाल की मुख्यमंत्री

बॉम्बे हाईकोर्ट की तरफ से आदेश जारी होने के बाद सीबीआई ने देशमुख के खिलाफ जांच शुरू की थी। अदालत ने परमबीर सिंह की तरफ से लगाए गए आरोपों की जांच की बात कही थी। 20 मार्च को सिंह ने 8 पन्नों का एक लैटर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पहुंचाया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि देशमुख ने सचिन वाजे से मुंबई के 1750 बार और रेस्त्रां से हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करने के लिए कहा था।

Tags: Anil DeshmukhcbiMaharashtra NewsNational news
Previous Post

देश के सबसे बुजुर्ग धर्मगुरु डॉ. फिलिपोज मार क्रायसोस्टोम का 103 साल की उम्र में निधन

Next Post

इस जिले के SP क्राइम का कोरोना से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
sp crime rahul kumar

इस जिले के SP क्राइम का कोरोना से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

यह भी पढ़ें

The third phase of vaccination starts from May 1

क्या कोरोना वैक्सीन के हैं कोई प्रतिकूल प्रभाव, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

18/01/2021
deadly attacked

नशेबाज पिता ने मासूम पुत्र की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया

19/12/2020
hemp recovered

सर्राफ कारोबारी के कर्मचारियों से लूटा गया 1.85 करोड़ नकद बरामद, दो गिरफ्तार

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version