Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

66 साल के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने खास अंदाज में दिन जन्मदिन बधाई

Anil Kapoor

Anil Kapoor

फिल्म अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर की लाडली बेटी व अभिनेत्री सोनम कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं , जिनमें से एक तस्वीर में अनिल कपूर अपने नाती यानी सोनम कपूर के बेटे वायु को गोद में लेकर खिलाते नजर आ रहे हैं।

वहीं अन्य तस्वीरों में अनिल कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा-‘इस दुनिया के सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आई लव यू। आप सबसे बेस्ट और सर्वश्रेष्ठ हैं।आप जो कुछ भी हमारे लिए करते हैं, वैसा ही प्यार सभी के पास होना चाहिए। लव यू डैडी।’

सोनम के इस पोस्ट के जरिये फैंस एवं सेलेब्स प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और सोनम की पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं।

अपनों के साथ धूमधाम से मनाएं त्योहार, इन खास अंदाज में कहें Merry Christmas

अनिल कपूर और सोनम कपूर बॉलीवुड के सबसे फेमस पिता -बेटी की जोड़ी में से एक हैं। दोनों एक -दूसरे के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं।दोनों ने एक साथ फिल्म द जोया फैक्टर, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, एके वर्सेज एके आदि फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है।

Exit mobile version