Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कंगना के सपोर्ट में बोले अनिल विज- मुंबई क्या शिवसेना के पिताजी की है?

anil vij

अनिल विज

गुरुग्राम। अपने बेबाक बयानों के लिए प्रसिद्ध भाजपा नेता और हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अब कंगना बनाम शिवसेना विवाद में कूद पड़े हैं। उन्होंने शिवसेना को चेतावनी देते हुए कहा कि शिवसेना नेता किसी को सच बोलने से रोक नहीं सकते।

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनसिंदे बोले- गिरफ्तारी के लिए तैयार है वह

कंगना के समर्थन में उतरे विज ने शनिवार को शिवसेना पर जोरदार हमला करते हुए पूछा कि मुंबई क्या शिवसेना का खानदानी प्रदेश है, क्या ये उनके पिताजी की है? मुंबई भारत का हिस्सा है और कोई भी वहां जहां सकता है। जो इस प्रकार की धमकियां देते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

अनिल विज ने कहा कि कंगना रनौत को पुलिस सुरक्षा दी जाए। उसे खुलकर सच बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। आप किसी को सच बोलने से रोक नहीं सकते।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) जैसा बताने वाले बयान पर शिवसेना द्वारा ऐतराज जताए जाने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कंगना ने गुरुवार को शिवसेना सांसद संजय राउत पर आरोप लगाया था कि राउत उन्हें मुंबई न आने की खुले आम धमकी दे रहे हैं।

संजय दत्त को लंग कैंसर होने के बाद पत्नी मान्यता ने बयां किया अपना हाल

इस बीच राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की फिल्म इकाई ने शुक्रवार को कहा कि कंगना रनौत पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। मनसे फिल्म कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने कहा कि मुंबई पुलिस के बारे में रनौत द्वारा की गई टिप्पणी सहन नहीं की जाएगी।

Exit mobile version