Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनिल विज का किसानों पर तंज, बोले-किसान नेता आंदोलन को संयम में रखें

हरियाणा। गांधी जयंती के मौके पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। अनिल विज ने किसानों पर तंज कसते हुए कहा है कि, गांधी के देश में हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं दी जा सकती। धान की सरकारी खरीद में देरी पर पंजाब और हरियाणा में किसानों ने प्रदर्शन का एलान किया है।

किसान आंदोलन हिंसक हो रहा- अनिल विज

अनिल विज ने ट्वीट करके कहा है, किसान आंदोलन दिंन प्रतिदिन हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश मे हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं दी जा सकती। किसान नेता अपने आंदोलन को संयम में रखें।

किसानों का कृषि कानूनों पर आंदोलन जारी

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले एक साल से आंदोलन कर रहे हैं. किसान राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

एक साल के भीतर किसान संगठनों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस हफ्ते किसानों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए भारत बंद भी बुलाया था।

Exit mobile version